कन्या विवाह सहायता योजना: Kanya Vivah sahayata yojna form pdf download

arrow_1.png
kanya vivah sahayta yojna

दोस्तों आज की इस पोस्ट में आप जानने वाले हैं कि Kanya Vivah sahayata yojna form (Shadi Anudan Form) कैसे भर सकते हैं क्या-क्या कागज लगेंगे, कौन कौन फॉर्म को भर सकते हैं और सबसे जरुरी Kanya Vivah sahayata yojna form pdf download करने का लिंक भी आपको इसी Post में मिलेगा और ज्यादा जानकारी के लिए आप हमारी वीडियो देख सकते हैं|

Kanya Vivah sahayata yojna क्या है:

कन्या विवाह सहायता योजना एक यू० पी० सरकार की योजना जिसमे उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण श्रमिक की पुत्री का विवाह होता है और वह योजना की पात्रता की शर्तो को पूरा करता है तो वह इस योजना में आवेदन कर इस योजना का लाभ ले सकता है|

पात्रता:

  • बोर्ड में पंजीकृत एवं अद्यतन रूप से सक्रिय हो।
  • निर्माण श्रमिक द्वारा पंजीयन के उपरान्त कम से कम 365 दिन बोर्ड की सदस्यता अवधि पूर्ण कर ली गयी हो।
  • शादी की तिथि को पुत्री की उम्र 18 वर्ष और वर की उम्र 21 वर्ष पूर्ण हो|
  • निर्माण श्रमिक की पुत्री आधार श्रमिक कार्ड के साथ लिंक होना चाहिए|
  • श्रमिक की अधिकतम २ पुत्रियों के विवाह अनुदान के लिए ही आवेदन कर सकता है|

ये भी पढ़े: Labour Card Renewal Online UP

आवश्यक अभिलेख:

  1. श्रमिक पंजीयन की सत्यापित छाया प्रति
  2. श्रमिक, वर, वधु का फोटो
  3. शादी का फोटो (भांवर या जयमाला)
  4. कर्मकार प्रमाण पत्र
  5. श्रमिक का आधार कार्ड
  6. परिवार रजिस्टर की नक़ल
  7. वधु का जन्म प्रमाण पत्र/ आयु प्रमाण पत्र
  8. वधु का आधार कार्ड
  9. वर का जन्म प्रमाण पत्र/ आयु प्रमाण पत्र
  10. वर का आधार कार्ड
  11. शादी का कार्ड (वार्ड मेंबर/ग्राम प्रधान/तहसीलदार द्वारा प्रमाणित)
  12. स्व: प्रमाणित घोषणा पत्र
  13. श्रमिक के बैंक पासबुक की छाया प्रति आई० एफ० एस० सी० कोड सहित

लाभ:

  • केवल दो पुत्रियों तक ही हितलाभ देय।
  • पंजीकृत निर्माण श्रमिक को समस्त अर्हताओं की पूर्ती की स्तिथि में उसकी पुत्री अथवा पंजीकृत निर्माण महिला श्रमिक के स्वयं के विवाह हेतु रुo 55,000 /- धनराशि र्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी|
  • अंतर्जातीय विवाह हेतु रुo 61,000 /- की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी।
  • सामूहिक विवाह की स्तिथि में न्यूनतम 11 जोडों के विवाह एक साथ एक स्थल पर आयोजित होने की दशा में पुत्री विवाह हेतु रु0 65,000 (रुपये पैंसठ हज़ार मात्र) की धनराशि बोर्ड द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी |

और ज्यादा जानकारी के लिए आप भवन एवं उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर योजना पर क्लिक करके इस योजना की विस्तृत जानकारी ले सकते हैं या फिर नीचे लिंक पर क्लिक करके योजना की पीडीऍफ़ को ध्यान से पढ़ सकते हैं|

ये भी पढ़े: लेबर कार्ड में फैमिली मेंबर कैसे जोड़े

योजना जानकारी की PDF पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

योजना में आवेदन कैसे करें

  • योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसका फॉर्म डाउनलोड कर लेना है नीचे लिंक पर क्लिक करके
  • ये फॉर्म डाउनलोड करने के बाद सबसे पहले आपको इस फॉर्म के लिए जरुरी सभी कागज को तैयार करके अपनी एक फाइल बना लेनी है|
  • फाइल तैयार होने के बाद आपको अपनी किसी निकटतम CSC Center पर जाना है और अपने कन्या विवाह सहायता योजना का फॉर्म ऑनलाइन करा देना है और अपना आवेदन क्रमांक पता कर लेना है, csc center से ऑनलाइन करने की प्रोसेस के लिए वीडियो देखे |
  • फॉर्म ऑनलाइन करने के बाद आपको अपनी कम्पलीट फाइल को अपने जिले के श्रम विभाग के कार्यालय में पूरी फाइल को जमा कर देना है|
  • फाइल को जमा कर देने के बाद आपको अपने आवेदन क्रमांक की सहायता से अपने योजना की स्थिति को चेक करते रहना है योजना का लाभ सीधे श्रमिक के खाते में भेजा जायेगा|

ये भी पढ़ें: संत रविदास योजना (फ्री साइकिल) के लिए आवेदन कैसे करे

अब आपके कुछ सवालो की बात कर लेते हैं (FAQ )

  • अगर आपका श्रमिक कार्ड नहीं बना है?

ये योजना केवल पंजीकृत श्रमिक के लिए ही है अगर श्रमिक कार्ड नहीं है तो आप इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं|

  • अगर आपके श्रमिक कार्ड में पुत्री का नाम नहीं है?

अगर आपके श्रमिक कार्ड में लाभ लेने वाले सदस्य का नाम नहीं है तो आप उसे ऑनलाइन जुड़वा सकते है इसके ऊपर आप हमारी पोस्ट भी पढ़ सकते हैं, पोस्ट के लिए यहाँ क्लिक करें

  • मेरा श्रमिक कार्ड 365 पुराना नहीं हुआ है?

अगर आपका श्रमिक कार्ड 365 दिन पुराना नहीं है तो आप इस योजना योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं|

  • मेरे श्रमिक कार्ड में फोटो नहीं आ रहा है?

बहुत से श्रमिकों का आवेदन फॉर्म में फोटो नहीं दिखता है तो इससे आपके योजना आवेदन पर किसी भी तरह का कोई फर्क नहीं पढ़ेगा|

  • पैसे आने में कितना समय लगेगा?

इस योजना के अंतर्गत आपको आवेदन करने के बाद समस्त जाँच पूरी होने के बाद अगर आपकी जानकारी ठीक है तो श्रमिक के खाते में पैसे भेज दिए जाते हैं, जिसमे लगभग 1-2 महीने का समय लग सकता हैं|

  • योजना का फॉर्म कहाँ मिलेगा?

योजना फॉर्म की PDF आपको इसी पोस्ट में ऊपर दे दिया है आप वहाँ से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं|

  • योजना के लिए आवेदन कितने दिन के अंदर करना होगा|

इस योजना के लिए आपको शादी होने के 1 वर्ष के अंदर की आवेदन करना होगा, लेकिन सामूहिक विवाह की स्थिति में आपको विवाह से 15 दिन पूर्व ही आवेदन करना होगा|

और ज्यादा जानकारी के लिए आप हमारी वीडियो देख सकते हैं

अलावा अगर आपका और कोई सुझाव या सवाल होता है तो आप कमेंट कर सकते हैं|

#onlinesociety #labourcard #shramikcard #shadianudanform #kanyavivahsahaytayojna

Facebook
Twitter
Email
Print

2 Responses

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsletter

Follow to get update information, news and free insight.

Latest Post

New PAN Card Rules 01 April 2026: घर बैठे PAN कार्ड कैसे बनाएं

अगर आप नया PAN कार्ड बनवाना चाहते हैं और आपको लग रहा है कि प्रक्रिया मुश्किल है—तो ये आपकी गलतफहमी है।सरकार ने PAN कार्ड बनाने की प्रक्रिया को पहले से काफी आसान कर दिया है। अब आप घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से ही PAN कार्ड बना सकते हैं। इस

Read More »
pm maandhan yojana
CSC/maandhan.in पर पंजीकरण करें- “क्या आप ₹3,000 पेंशन के लिए योग्य हैं?”

आज कल सभी लोगो के फ़ोन में एक Message देखने के लिए मिल रहा है,”CSC/maandhan.in पर पंजीकरण करें। PM-SYM पेंशन रु 3,000।” CSC/maandhan.in पर पंजीकरण करें- “क्या आप ₹3,000 पेंशन के लिए योग्य हैं? यही जानेंगे की आज की इस ब्लॉग पोस्ट में। साथ ही जानेंगे की ये आपके लिए

Read More »
family id up
Family ID UP- उत्तर प्रदेश की फैमिली आईडी अब ऐसे बनेगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने नागरिकों की सभी योजनाओं को एक जगह जोड़ने के लिए “Parivar ID (Family ID)” योजना शुरू की है। इस Family ID के जरिए हर परिवार को एक unique 12-digit ID नंबर दिया जाता है, जिससे सरकार को परिवार की पहचान और उसकी पात्रता (eligibility) समझने में

Read More »
eShram Number update
ई-श्रम कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे बदलें || eShram Number update

ई-श्रम कार्ड जो आज कल लगभग सभी श्रमिकों के बन चुके हैं। ऐसे में अगर आप अपने eshram को डाउनलोड करना चाहते हैं या फिर अपने eShram कुछ अपडेट करना चाहते हैं तो आपको eshram कार्ड में रजिस्टर नंबर से otp के लिए वेरीफाई करना होता है। ऐसे में अगर

Read More »
UP scholarship OTR Registration कैसे करें- सभी छात्रों के लिए जरुरी

अगर आप 9th या उससे ऊपर किसी भी क्लास में पढ़ते हैं और स्कालरशिप के लिए आवेदन करते हैं या इसी साल करने वाले हैं तो इस साल आपको UP Sholarship OTR Registration करना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना OTR Registration के आप किसी भी तरह का स्कालरशिप का

Read More »