यूपी साइकिल सहायता योजना: Sant Ravidas Cycle yojna form pdf download

arrow_1.png
Sant Ravidas Cycle yojana form pdf download

दोस्तों आज की इस पोस्ट में आप जानने वाले हैं कि Sant Ravidas Cycle yojana form कैसे भर सकते हैं क्या-क्या कागज लगेंगे, कौन कौन फॉर्म को भर सकते हैं और सबसे जरुरी Sant Ravidas Cycle yojana form pdf download करने का लिंक भी आपको इसी Post में मिलेगा, पोस्ट में आपको समझ नहीं आता है तो आप हमारी वीडियो भी देख सकते हैं|

Sant Ravidas Cycle yojna क्या है:

संत रवि दास शिक्षा सहायता योजना जिसे हम साइकिल योजना भी बोलते हैं यह एक यू० पी० सरकार की योजना जिसमे उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण श्रमिकों के बच्चे अगर कक्षा 09, 10, 11, 12 पास करके आगे की पढाई करते हैं तो उन्हें श्रम विभाग की तरफ से एक साइकिल और एकमुश्त कुछ पैसे दिए जाते हैं|

पात्रता:

बोर्ड में पंजीकृत एवं अद्यतन रूप से सक्रिय हो।

निर्माण श्रमिक द्वारा पंजीयन के उपरान्त कम से कम 365 दिन बोर्ड की सदस्यता अवधि पूर्ण कर ली गयी हो।

ऐसे बालक एवं बालिका की आयु प्रत्येक वर्ष की 01 जुलाई को 25 वर्ष या इससे कम हो।

निर्माण श्रमिक के बालक / बालिकाओं का आधार प्रमाणीकरण उक्त योजना के हितलाभ हेतु आवश्यक होगा।

शिक्षारत्त बालक / बालिका ऐसे शिक्षण संस्थान में अध्यनरत्त हो जो कि सरकार द्वारा विधिमान्य रूप से स्थापित किसी शिक्षा बोर्ड / विश्वविद्यालय द्वारा मान्यता प्राप्त हो।

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के अधिकतम दो संतानों को हितलाभ देय होगा यानी एक परिवार के अधिकतम 2 लोग ही इस योजना के लिए आवेदन कर पाएंगे।

पंजीकृत निर्माण श्रमिक के पुत्र / पुत्रियों को कक्षा-9, कक्षा-10, कक्षा-11 या कक्षा-12 उत्तीर्ण कर अगली कक्षा में प्रवेश ले लिया हो |

ये भी पढ़े: Labour Card Renewal Online UP

आवश्यक अभिलेख:

  • श्रमिक का 01 फोटो
  • श्रमिक के साथ छात्र या छात्रा का 01 फोटो
  • कर्मकार प्रमाण पत्र
  • श्रमिक पंजीयन की सत्यापित छाया प्रति
  • श्रमिक के आधार कार्ड की छाया प्रति
  • श्रमिक के बैंक पासबुक की छाया प्रति आई० एफ० एस० सी० कोड सहित
  • श्रमिक के मूल निवास की छाया प्रति
  • श्रमिक की पुत्र/पुत्री के आधार कार्ड की प्रति
  • 9/10/11/12 उत्तीर्ण करने की अंकतालिका की छाया प्रति
  • अगली कक्षा में प्रवेश की शुल्क रशीद की छाया प्रति
  • अग्रिम कक्षा में पढ़ने के प्रमाण पत्र (प्रधानचार्य द्वारा )
  • पंजीकृत श्रमिक / आवेदक द्वारा राज्य अथवा केंद्र सरकार के अधीन संचालित समान प्रकार की योजना में हितलाभ प्राप्त न होने का स्वघोषणा पत्र

लाभ:

  • केवल दो बच्चों तक ही हितलाभ देय।
  • कक्षा 1 से 5 तक रू0 2000/- एकमुश्त, 6 से 10 तक रू0 2500/- एकमुश्त, कक्षा 11 व 12 रू0 3000/- एकमुश्त देय।
  • कक्षा 9, कक्षा 10, कक्षा 11 एवं कक्षा 12 उत्तीर्ण कर अगली कक्षा में प्रवेशित एवं शिक्षारत होने पर विद्यालय जाने हेतु निर्माण श्रमिक के पुत्र / पुत्रियों को केवल एक बार ही साइकिल क्रय किये जाने हेतु प्रदान की जाने वाली सब्सिडी अनुमन्य होगी।
  • स्नातक पाठ्यक्रम या उसके समकक्ष रू0 12000/- एकमुश्त
  • आई0 टी0आई0, पॉलिटेक्निक, Vocational course रू0 12000/- एकमुश्त
  • Professional degree course (ऐसे कोर्स जिनकी अवधि 02 वर्ष या 02 वर्ष से अधिक हो) जैसे –
  • Agricultureभुगतान किये जाने वाले शुल्क / रू0 60000/- एकमुश्त जो भी कम हो की धनराशि देय होगी
  • स्नातकोत्तर डिग्री पाठ्यक्रम हेतु रू0 24000/- एकमुश्त
  • हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा 70 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण करने तथा अगली कक्षा में प्रवेश लेने की स्थिति में प्रोत्साहन के रूप में बालकों को रू0 5000/- एवं बालिकाओं को रू0 8000/- अतिरिक्त धनराशि एकमुश्त देय होगी।
  • स्नातक एवं स्नातकोत्तर की परीक्षा 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण करने तथा अगली कक्षा में प्रवेश लेने की स्थिति में प्रोत्साहन के रूप में बालकों को रू0 10000/- एवं बालिकाओं को रू0 12000/- अतिरिक्त धनराशि एकमुश्त देय होगी। स्नातकोत्तर डिग्री की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर अगली कक्षा में प्रवेश लेने की शर्त लागू नहीं होगी।

और ज्यादा जानकारी के लिए आप भवन एवं उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर योजना पर क्लिक करके इस योजना की विस्तृत जानकारी ले सकते हैं या फिर नीचे लिंक पर क्लिक करके योजना की पीडीऍफ़ को ध्यान से पढ़ सकते हैं|

ये भी पढ़े: लेबर कार्ड में फैमिली मेंबर कैसे जोड़े

योजना जानकारी की PDF पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

योजना में आवेदन कैसे करें

  • योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसका फॉर्म डाउनलोड कर लेना है नीचे लिंक पर क्लिक करके
  • ये फॉर्म डाउनलोड करने के बाद सबसे पहले आपको इस फॉर्म के लिए जरुरी सभी कागज को तैयार करके अपनी एक फाइल बना लेनी है|
  • फाइल तैयार होने के बाद आपको अपनी किसी निकटतम CSC Center पर जाना है और अपने संत रविदास शिक्षा सहायता योजना का फॉर्म ऑनलाइन करा देना है और अपना आवेदन क्रमांक पता कर लेना है|
  • फॉर्म ऑनलाइन करने के बाद आपको अपनी कम्पलीट फाइल को अपने जिले के श्रम विभाग के कार्यालय में पूरी फाइल को जमा कर देना है|
  • फाइल को जमा कर देने के बाद आपको अपने आवेदन क्रमांक की सहायता से अपने योजना की स्थिति को चेक करते रहना है योजना का लाभ सीधे श्रमिक के खाते में भेजा जायेगा|

ये भी पढ़ें: यू० पी० स्कालरशिप से जुड़े कुछ सवाल

अब आपके कुछ सवालो की बात कर लेते हैं (FAQ )

  • अगर आपका श्रमिक कार्ड नहीं बना है?

ये योजना केवल पंजीकृत श्रमिक के लिए ही है अगर श्रमिक कार्ड नहीं है तो जल्द से जल्द श्रमिक कार्ड बनवा का अगले साल इस योजना का लाभ ले सकते हैं|

  • अगर आपके श्रमिक कार्ड में लाभ लेने वाले सदस्य का नाम नहीं है?

अगर आपके श्रमिक कार्ड में लाभ लेने वाले सदस्य का नाम नहीं है तो आप उसे ऑनलाइन जुड़वा सकते है इसके ऊपर आप हमारी पोस्ट भी पढ़ सकते हैं, पोस्ट के लिए यहाँ क्लिक करें

  • मेरा श्रमिक कार्ड 365 पुराना नहीं हुआ है?

अगर आपका श्रमिक कार्ड 365 दिन पुराना नहीं है तो आप इस योजना योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं|

  • मेरे श्रमिक कार्ड में फोटो नहीं आ रहा है?

बहुत से श्रमिकों का आवेदन फॉर्म में फोटो नहीं दिखता है तो इससे आपके योजना आवेदन पर किसी भी तरह का कोई फर्क नहीं पढ़ेगा|

  • इस योजना के अंतर्गत साइकिल मिलेगी या पैसे?

इस योजना के अंतर्गत पहले श्रमिक के बच्चो को साइकिल दी जाती थी लेकिन अब श्रमिक को साइकिल खुद खरीदनी पड़ती जिसकी रसीद लगा कर आपको इस योजना के तहत सब्सिडी के लिए आवेदन करना होता है|

  • योजना का फॉर्म कहाँ मिलेगा?

योजना फॉर्म की PDF आपको इसी पोस्ट में ऊपर दे दिया है आप वहाँ से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं|

अगर आपको पोस्ट में कुछ समझ नहीं आया हो तो आप हमारी वीडियो भी देख सकते हैं|

इसके अलावा अगर आपका और कोई सुझाव या सवाल होता है तो आप कमेंट कर सकते हैं|

Facebook
Twitter
Email
Print

Newsletter

Follow to get update information, news and free insight.

Latest Post

New PAN Card Rules 01 April 2026: घर बैठे PAN कार्ड कैसे बनाएं

अगर आप नया PAN कार्ड बनवाना चाहते हैं और आपको लग रहा है कि प्रक्रिया मुश्किल है—तो ये आपकी गलतफहमी है।सरकार ने PAN कार्ड बनाने की प्रक्रिया को पहले से काफी आसान कर दिया है। अब आप घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से ही PAN कार्ड बना सकते हैं। इस

Read More »
pm maandhan yojana
CSC/maandhan.in पर पंजीकरण करें- “क्या आप ₹3,000 पेंशन के लिए योग्य हैं?”

आज कल सभी लोगो के फ़ोन में एक Message देखने के लिए मिल रहा है,”CSC/maandhan.in पर पंजीकरण करें। PM-SYM पेंशन रु 3,000।” CSC/maandhan.in पर पंजीकरण करें- “क्या आप ₹3,000 पेंशन के लिए योग्य हैं? यही जानेंगे की आज की इस ब्लॉग पोस्ट में। साथ ही जानेंगे की ये आपके लिए

Read More »
family id up
Family ID UP- उत्तर प्रदेश की फैमिली आईडी अब ऐसे बनेगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने नागरिकों की सभी योजनाओं को एक जगह जोड़ने के लिए “Parivar ID (Family ID)” योजना शुरू की है। इस Family ID के जरिए हर परिवार को एक unique 12-digit ID नंबर दिया जाता है, जिससे सरकार को परिवार की पहचान और उसकी पात्रता (eligibility) समझने में

Read More »
eShram Number update
ई-श्रम कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे बदलें || eShram Number update

ई-श्रम कार्ड जो आज कल लगभग सभी श्रमिकों के बन चुके हैं। ऐसे में अगर आप अपने eshram को डाउनलोड करना चाहते हैं या फिर अपने eShram कुछ अपडेट करना चाहते हैं तो आपको eshram कार्ड में रजिस्टर नंबर से otp के लिए वेरीफाई करना होता है। ऐसे में अगर

Read More »
UP scholarship OTR Registration कैसे करें- सभी छात्रों के लिए जरुरी

अगर आप 9th या उससे ऊपर किसी भी क्लास में पढ़ते हैं और स्कालरशिप के लिए आवेदन करते हैं या इसी साल करने वाले हैं तो इस साल आपको UP Sholarship OTR Registration करना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना OTR Registration के आप किसी भी तरह का स्कालरशिप का

Read More »