वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के लिए यूपीआइ पेमेंट में बरतें यह सावधानी

arrow_1.png
वित्तीय धोखाधड़ी

बीते कुछ वर्षों में आनलाइन या डिजिटल भुगतान तेजी से लोकप्रिय हुआ है। इसी के साथ आनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की घटनाएं भी बढ़ी हैं। इससे लोगों को करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। धोखाधड़ी से ऐसी घटनाओं से बचने के लिए ग्राहकों को भी कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है। आज यूपीआइ से डिजिटल भुगतान के समय वरती जाने वाली प्रमुख सावधानियों के बारे में बता रही है।

वित्तीय धोखाधड़ी

वित्तीय धोखाधड़ी

मजबूत पासवर्ड या स्क्रीन लाक रखें

अपने फोन में मजबूत पासवर्ड, स्क्रीन लाक या पिन अपनाएं। इससे न केवल आपका फोन सुरक्षित रहेगा, बल्कि आपके वित्तीय लेनदेन से जुड़े एप भी सुरक्षित रहेंगे। इससे यह सुनिश्चित होता है कि आपकी निजी और व्यक्तिगत जानकारी लीक न हो या यह अनिधकृत लोगों तक न पहुंचे। नाम, जन्म तिथि या मोबाइल नंबर जैसे आसान पासवर्ड’ के इस्तेमाल से बचें। हमेशा मजबूत पासवर्ड ही बनाएं।

ये भी पढ़ें: पैन कार्ड में पूरा नाम कैसे बदलें

ज्यादा पेमेंट एप के इस्तेमाल से बचें

अपने आनलाइन भुगतान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केवल आधिकारिक एप स्टोर जैसे गूगल प्ले स्टोर या एपल एप स्टोर से सत्यापित पेमेंट एप डाउनलोड करें। वित्तीय धोखाधड़ी जैसी घटनाओं से बचने के लिए अपने फोन पर ज्यादा पेमेंट एप डाउनलोड करने और इनके इस्तेमाल से बचें।

गैर-सत्यापित लिंक पर क्लिक न करें

‘आजकल लिंक भेजकर या काल करके वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम देने की घटनाएं सामने आ रही हैं। अपराधी लोगों को झूठे एसएमएस के जरिये लिंक भेजते हैं या फिर वायस काल पर बैंक या किसी अन्य संस्थान का अधिकारी बनकर पिन, ओटीपी जैसी जानकार मांगते हैं।

यूपीआइ एप को नियमित अपडेट करें

सभी ताजा फीचर और लाभ के लिए अपने यूपीआइ पेमेंट एप को नियमित तौर पर अपडेट करते हैं। हमेशा • एप स्टोर पर अपडेट की जांच करते रहें और ताजा वर्जन उपलब्ध होने पर तुरंत अपने एप को अपडेट कर लें।

ये भी पढ़ें: घर बैठे लाइसेंस कैसे बनाये

किसी के साथ पिन साझा न करें

किसी के साथ अपने मोबाइल का पिन नंबर साझा करने आपके साथ धोखाधड़ी का सबसे बड़ा कारण हो सकता है। ऐसा करने से आपके फोन तक पहुंच बनाकर अधिकृत लेन-देन किया जा सकता है। यदि आपको शक है कि आपका पिन चोरी हो गया है या किसी को इसके बारे में जानकारी ” मिल गई है तो संभावित नुकसान से बचने के लिए तुरंत इसमें बदलाव करें। विशेषज्ञ और तमाम नियामक संस्थान एक अंतराल के बाद पिन में बदलाव की सलाह देते रहे हैं।

पैसे प्राप्त करने के लिए कभी भी QR स्कैन न करें

आप को पेमेंट प्राप्त करने के लिए कभी किसी QR को स्कैन करने की जरुरत नहीं पड़ती है, QR को केबल पेमेंट करने के लिए स्कैन किया जाता है, कई बार स्कैमर आपसे पेमेंट प्राप्त करने के लिए भी QR स्कैन करने के लिए बोलते, और अपने जाल में फसा लेते हैं।

पैसे प्राप्त करने के लिए कभी भी QR स्कैन न करें

पैसे प्राप्त करने के लिए आपको कोई भी पिन दर्ज करने की जरुरत नहीं पड़ती है, यहाँ तक की आपको अपने पेमेंट ऐप्प को भी खोलना नहीं पड़ता है, कई बार स्कैमर नंबर पर पेमेंट की request भेज देते हैं और आप से बोलते है आपको पेमेंट भेज दिया है, पिन दर्ज करके पेमेंट को अपने अकाउंट में कर लीजिये, और आप जैसे ही पिन दर्ज करेंगे, आपके अकाउंट से पेमेंट काट जायेगा।

ये कुछ तरीके हैं जिससे आप ऑनलाइन होने वाले वित्तीय धोखाधड़ी से बच सकते हैं, पोस्ट से जुड़े सवाल व सुझाव कमेंट करें।

धन्यवाद !

Facebook
Twitter
Email
Print

2 Responses

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsletter

Follow to get update information, news and free insight.

Latest Post

New PAN Card Rules 01 April 2026: घर बैठे PAN कार्ड कैसे बनाएं

अगर आप नया PAN कार्ड बनवाना चाहते हैं और आपको लग रहा है कि प्रक्रिया मुश्किल है—तो ये आपकी गलतफहमी है।सरकार ने PAN कार्ड बनाने की प्रक्रिया को पहले से काफी आसान कर दिया है। अब आप घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से ही PAN कार्ड बना सकते हैं। इस

Read More »
pm maandhan yojana
CSC/maandhan.in पर पंजीकरण करें- “क्या आप ₹3,000 पेंशन के लिए योग्य हैं?”

आज कल सभी लोगो के फ़ोन में एक Message देखने के लिए मिल रहा है,”CSC/maandhan.in पर पंजीकरण करें। PM-SYM पेंशन रु 3,000।” CSC/maandhan.in पर पंजीकरण करें- “क्या आप ₹3,000 पेंशन के लिए योग्य हैं? यही जानेंगे की आज की इस ब्लॉग पोस्ट में। साथ ही जानेंगे की ये आपके लिए

Read More »
family id up
Family ID UP- उत्तर प्रदेश की फैमिली आईडी अब ऐसे बनेगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने नागरिकों की सभी योजनाओं को एक जगह जोड़ने के लिए “Parivar ID (Family ID)” योजना शुरू की है। इस Family ID के जरिए हर परिवार को एक unique 12-digit ID नंबर दिया जाता है, जिससे सरकार को परिवार की पहचान और उसकी पात्रता (eligibility) समझने में

Read More »
eShram Number update
ई-श्रम कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे बदलें || eShram Number update

ई-श्रम कार्ड जो आज कल लगभग सभी श्रमिकों के बन चुके हैं। ऐसे में अगर आप अपने eshram को डाउनलोड करना चाहते हैं या फिर अपने eShram कुछ अपडेट करना चाहते हैं तो आपको eshram कार्ड में रजिस्टर नंबर से otp के लिए वेरीफाई करना होता है। ऐसे में अगर

Read More »
UP scholarship OTR Registration कैसे करें- सभी छात्रों के लिए जरुरी

अगर आप 9th या उससे ऊपर किसी भी क्लास में पढ़ते हैं और स्कालरशिप के लिए आवेदन करते हैं या इसी साल करने वाले हैं तो इस साल आपको UP Sholarship OTR Registration करना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना OTR Registration के आप किसी भी तरह का स्कालरशिप का

Read More »