UP scholarship OTR Registration कैसे करें- सभी छात्रों के लिए जरुरी

arrow_1.png

अगर आप 9th या उससे ऊपर किसी भी क्लास में पढ़ते हैं और स्कालरशिप के लिए आवेदन करते हैं या इसी साल करने वाले हैं तो इस साल आपको UP Sholarship OTR Registration करना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना OTR Registration के आप किसी भी तरह का स्कालरशिप का फॉर्म नहीं भर पाएंगे चाहे आप fresh registration कर रहे हैं या फिर Renewal आवेदन कर रहे हो। इस पोस्ट में आपको UP scholarship OTR की पूरी जानकारी मिल जाएगी।

UP scholarship OTR क्या है?

OTR का मतलब होता है One Time Registration. इस एक रजिस्ट्रेशन को करने के बाद भविष्य में आपको कभी भी स्कालरशिप आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन करना नहीं पड़ेगा। इसी रजिस्ट्रेशन के माध्यम से आप आने वाले समय में अपने स्कालरशिप के फॉर्म्स को आसानी से भर पाएंगे। आज कल लगभग हर ऑनलाइन फॉर्म के लिए OTR को अनिवार्य कर दिया गया।

Minor Pancard में फोटो कैसे लगाएं

Scholarship OTR के फायदे

स्कालरशिप में OTR के कई फायदे है जैसे-

  • One time Registration: इस एक रजिस्ट्रेशन को करने के बाद आपको किसी भी रजिस्ट्रेशन को करने की जरुरत नहीं पड़ेगी। इसी OTR के माध्यम से आप जब भी स्कालरशिप के लिए आवेदन करेंगे तो आप इसी OTR का इस्तेमाल करेंगे।
  • No Duplicate Student: OTR करने से अब स्कालरशिप में कोई भी स्टूडेंट एक से अधिक आवेदन नहीं कर सकेगा। क्योकि OTR आधार कार्ड के माध्यम से हो रहा है और एक आधार कार्ड से एक ही OTR होगा, इस हिसाब से हर स्टूडेंट केवल एक ही स्कालरशिप के लिए आवेदन कर पायेगा।
  • Student Record: इस एक OTR के माध्यम से स्टूडेंट का रिकॉर्ड रखने में आसानी हो जाएगी। इससे एक बार में ही सभी आवेदन किये हुए सभी स्टूडेंट की जानकारी प्राप्त हो सकेगी।
  • Benefit for student: OTR हो जाने के बाद जब भी स्टूडेंट स्कालरशिप के लिए आवेदन करेगा तो उसके पिछले रिकॉर्ड को आसानी से चेक करके सत्यापन हो जायेगा, इससे स्कालरशिप फॉर्म रिजेक्ट होने के चांस काम होंगे।

Process for UP Scholarship OTR Registration

Process for UP Scholarship OTR Registration

UP scholarship OTR Registration प्रोसेस के लिए नीचे बताये स्टेप्स को फॉलो करें:-

  • scholarship.up.gov.in वेबसाइट के लिए ओपन करें।
  • ‘OTR पंजीकरण करें’ पर क्लिक करें।
  • terms & Conditions को सेलेक्ट करके Proceed करें।
  • अपनी category को सेलेक्ट करें और मोबाइल नंबर और कॅप्टचा को भरके submit करें।
  • रजिस्टर्ड नंबर प्राप्त otp को दर्ज करके सबमिट करें।
  • आधार कार्ड नंबर को दर्ज करके kyc को पूरा करें।
  • पिता का नाम, माता का नाम और ईमेल को दर्ज करके फाइनल submit करें।
  • आपका OTR सफलतापूर्वक हो जायेगा।

OTR से सम्बंधित जरुरी बाते

  • OTR को बहुत ध्यान से भरे क्योकि OTR में ना तो करेक्शन का ऑप्शन है और ना ही आप OTR को दुबारा से कर सकते हैं।
  • KYC बाले ऑप्शन में अगर पहले स्कालरशिप का फॉर्म भर चुके है तो उसी के हिसाब से आधार कार्ड की डिटेल्स आ जाएगी, अगर पहली बार भर रहे हैं तो आधार की जानकारी को digilocker के माध्यम से verify करना होगा।
  • एक स्टूडेंट एक ही otr को करे, भूल कर भी दोबारा otr के लिए कोशिश न करें।
  • OTR को आने वाले समय के लिए संभाल कर रखें।

अधिक जानकारी के लिए आप हमारी यूट्यूब वीडियो को देख सकते हैं

#onlinesociety #upscholarshipotr #otr #sholarship

Facebook
Twitter
Email
Print

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsletter

Follow to get update information, news and free insight.

Latest Post

New PAN Card Rules 01 April 2026: घर बैठे PAN कार्ड कैसे बनाएं

अगर आप नया PAN कार्ड बनवाना चाहते हैं और आपको लग रहा है कि प्रक्रिया मुश्किल है—तो ये आपकी गलतफहमी है।सरकार ने PAN कार्ड बनाने की प्रक्रिया को पहले से काफी आसान कर दिया है। अब आप घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से ही PAN कार्ड बना सकते हैं। इस

Read More »
pm maandhan yojana
CSC/maandhan.in पर पंजीकरण करें- “क्या आप ₹3,000 पेंशन के लिए योग्य हैं?”

आज कल सभी लोगो के फ़ोन में एक Message देखने के लिए मिल रहा है,”CSC/maandhan.in पर पंजीकरण करें। PM-SYM पेंशन रु 3,000।” CSC/maandhan.in पर पंजीकरण करें- “क्या आप ₹3,000 पेंशन के लिए योग्य हैं? यही जानेंगे की आज की इस ब्लॉग पोस्ट में। साथ ही जानेंगे की ये आपके लिए

Read More »
family id up
Family ID UP- उत्तर प्रदेश की फैमिली आईडी अब ऐसे बनेगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने नागरिकों की सभी योजनाओं को एक जगह जोड़ने के लिए “Parivar ID (Family ID)” योजना शुरू की है। इस Family ID के जरिए हर परिवार को एक unique 12-digit ID नंबर दिया जाता है, जिससे सरकार को परिवार की पहचान और उसकी पात्रता (eligibility) समझने में

Read More »
eShram Number update
ई-श्रम कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे बदलें || eShram Number update

ई-श्रम कार्ड जो आज कल लगभग सभी श्रमिकों के बन चुके हैं। ऐसे में अगर आप अपने eshram को डाउनलोड करना चाहते हैं या फिर अपने eShram कुछ अपडेट करना चाहते हैं तो आपको eshram कार्ड में रजिस्टर नंबर से otp के लिए वेरीफाई करना होता है। ऐसे में अगर

Read More »
UP scholarship OTR Registration कैसे करें- सभी छात्रों के लिए जरुरी

अगर आप 9th या उससे ऊपर किसी भी क्लास में पढ़ते हैं और स्कालरशिप के लिए आवेदन करते हैं या इसी साल करने वाले हैं तो इस साल आपको UP Sholarship OTR Registration करना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना OTR Registration के आप किसी भी तरह का स्कालरशिप का

Read More »