अगर कोई अविवाहित महिला है तो वह आसानी से अपना जाति प्रमाण पत्र बनवा सकती है लेकिन अगर महिला का विवाह हो जाता है तो विवाहित महिला के लिए जाति प्रमाण पत्र बनवाना इतना आसान नहीं होता है क्योंकि अगर विवाहित महिला जाति प्रमाण पत्र बनवाना चाहती है तो उसके लिए बाकी सभी डाक्यूमेंट्स के साथ Mayke ki report भी चाहिए होती है तो मैं तो आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे कि मायके की रिपोर्ट क्या होती है और आप इसे कैसे बनवा सकते हैं और Mayke ki report form pdf कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।
विवाहित महिलाओं के लिए जाति प्रमाण पत्र के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
- फोटो
- आधार कार्ड
- आधार कार्ड में लिंक नंबर
- मायके की रिपोर्ट*
- स्व. प्रमाणित घोषणा पत्र
- पति का आधार कार्ड
ये भी पढ़ें: घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस कैसे बनाये
मायके की रिपोर्ट
विवाहित महिला के लिए जाति प्रमाण पत्र बनवाना बहुत ही जरुरी होता है बिना Mayke ki report के विवाहित महिला का जाती प्रमाण पत्र नहीं बन सकता है। मायके की रिपोर्ट बनवाने की पूरी प्रोसेस ऑफलाइन ही रहती है, मायके की रिपोर्ट वनवाने के लिए विवाहित महिला की जो भी तहसील लगती है, वहां पर नीचे बताये गए सभी कागज को लेकर जाना होता है।
मायके की रिपोर्ट के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स
- मायके की रिपोर्ट का फॉर्म*
- महिला का फोटो
- महिला का आधार कार्ड
- पति का आधार कार्ड
- पिता का आधार कार्ड
- पुराना जाति प्रमाण पत्र (महिला अथवा पिता या भाई का)
मायके का जाति प्रमाण पत्र pdf
सबसे पहले नीचे दिए हुए लिंक से मायके सत्यापन के फॉर्म को डाउनलोड करें।
मायके की रिपोर्ट बनवाने की प्रोसेस
स्टेप 1: सबसे पहले ऊपर दिए लिंक से फॉर्म को डोलोड करें और फॉर्म दी हुई सभी जानकारी को ध्यान से भरें। फॉर्म में किसी भी तरह की गलत जानकारी को न भरें। फॉर्म के साथ ही ऊपर बताये हुए सभी जरुरी डॉक्युमेंट्स को फॉर्म के साथ जोड़ें।
स्टेप 2: महिला के मायके की तहसील में जाये और तहसीलदार से फॉर्म को हस्ताक्षर करा कर अग्रेषित कराएं।
स्टेप 3: सभी डाक्यूमेंट्स को लेखपाल के पास लेकर जाये, लेखपाल सभी जानकारी को चेक करके अपनी रिपोर्ट लिखेंगे।
स्टेप 4: सभी सभी डाक्यूमेंट्स को लेकर कानून गो के पास जाये जो लेखपाल की लिखी रिपोर्ट की समीक्षा करेंगे और रिपोर्ट को अग्रेषित करेंगे।
स्टेप 5: आखिरी चरण में रिपोर्ट तहसीलदार के पास पहुँचती है, जहाँ तहसीलदार रिपोर्ट पर आखिरी मोहर लगाते हैं और रजिस्टर में उसकी एंट्री होती है, रजिस्टर में एंट्री का क्रमांक आपकी रिपोर्ट में भी लिखा जाता है।
इन सभी काम को पूरा करने के बाद आपके मायके की रिपोर्ट तैयार है, जिसे केवल एक बार ही बनवाना होता है, इसी से आप ससुराल के पते से नई जाति प्रमाण पत्र को बनवा सकते हैं।
मायके की रिपोर्ट Demo
मायके के सत्यापन की रिपोर्ट बनने के बाद कुछ इस तरह की दिखेंगे, नीचे दी गयी डेमो रिपोर्ट में आप रिपोर्ट के आगे और पीछे दोनों साइड को देख सकते हैं, जिसमे आपको सभी के सिग्नेचर और रिपोर्ट देखने को मिल जाएगी।
विवाहित महिला का जाति प्रमाण पत्र
जैसे आपको पोस्ट के शुरुरात में ही बताया गया था कि विवाहित महिला के जाति प्रमाण पत्र के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स क्या-क्या रहेंगे तो अब आपके पास सभी डाक्यूमेंट्स उपलब्ध है तो आप जाति प्रमाण पत्र के लिए किसी जनसेवा केंद्र पर जा कर 70-80 रुपए में अपना जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन कर सकते हैं या आप घर बैठे भी इसे ऑनलाइन कर सकते हैं। घर बैठे जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन की प्रोसेस को सीखने आप हमारी यूट्यूब वीडियो को देख सकते हैं।
FAQ
शादीशुदा महिला का जाति प्रमाण पत्र कैसे बनाएं?
शादीशुदा महिला का जाति प्रमाण पत्र सामान्य तरीके से ही ऑनलाइन करके बनाया जा सकता लेकिन इसके लिए आपको मायके की रिपोर्ट चाहिए जिसे आप हमारी इस पोस्ट में बताये तरीके से बनवा सकती हैं।
क्या हम शादी के बाद जाति बदल सकते हैं?
नहीं, आप दूसरी जाति में शादी करने के बाद भी अपनी जाति को बदल नहीं सकती है, क्योकि ससुराल में भी जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको मायके की रिपोर्ट चाहिए बिना मायके की रिपोर्ट के आप ससुराल में जाति प्रमाणपत्र नहीं बनवा सकती हैं। मायके की रिपोर्ट चाहिए जिसे आप हमारी इस पोस्ट में बताये तरीके से बनवा सकती हैं। हाँ आप केवल अपने सरनेम को बदल सकती हैं।
जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए कौन कौन से डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होती है?
फोटो, आधार कार्ड, आधार कार्ड में लिंक नंबर,स्व. प्रमाणित घोषणा पत्र, मायके की रिपोर्ट (केवल विवाहित महिलाओं के लिए), यके की रिपोर्ट चाहिए जिसे आप हमारी इस पोस्ट में बताये तरीके से बनवा सकती हैं।
क्या शादीशुदा महिला को ओबीसी सर्टिफिकेट मिल सकता है?
अगर आप शादी से पहले भी ओबीसी में थी तो आपको शादी के बाद भी ओबीसी सर्टिफिकेट मिल सकता है, इसके लिए आपको पहले मायके की रिपोर्ट बनवानी होगी। मायके की रिपोर्ट चाहिए जिसे आप हमारी इस पोस्ट में बताये तरीके से बनवा सकती हैं। लेकिन अगर आप शादी से पहले सामान्य या एससी में थे तो आपको ओबीसी सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा।
ओबीसी सर्टिफिकेट कितने दिन में बन जाता है?
सामान्यत: ओबीसी सर्टिफिकेट बनने में 7-8 दिन लगते हैं और इसकी अधिकतम सीमा 20 दिन होती है। जाति प्रमाण पत्र बनवाने की पूरी प्रोसेस को आप हमारी इस पोस्ट से सीख सकते हैं।
मोबाइल पर जाति प्रमाण पत्र कैसे बनाएं?
मोबाइल से जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए आपको edistrict को ओपन करना है और citizen login पर क्लिक करके आप जाति प्रमाण पत्र बना सकते हैं। पूरी प्रोसेस के लिए आप हमारी यूट्यूब वीडियो को देख सकते हैं।
पोस्ट को पूरा पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। पोस्ट जुड़े सवाल और सुझाव हमें कमेंट करें।




