How to fill itr csc vle || CSC से ITR कैसे भरें

अगर आप एक csc vle हैं तो आपको पता ही होगा csc संचालक के लिए हर साल अपना ITR भरना अनिवार्य रहता है। आप हर साल 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच अपना ITR भर सकते हैं। ITR भरने के लिए आप income tax पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं जो फ्री है जिसमे आपको सभी जानकारी खुद ही भरनी पड़ेगी। दूसरा आप tax2win के माध्यम से ITR भर सकते हैं जो की paid है लेकिन इसमें आपका ITR भरने के लिए expert आपकी मदद करेंगे और इसमें आपको किसी भी तरह की कोई प्रॉब्लम नहीं होगी। आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे की CSC से ITR कैसे भरें।

TopicHow to fill ITR CSC VLE
Fee550/-
DocumentsAadhar Card, Pancard
official websitehttps://tax2win.biz_csc_login

ये भी पढ़ें: CSC से वाहन बीमा कैसे करें

How to fill ITR CSC VLE

csc vle अपना ITR भरने के लिए tax2win की मदद ले सकते हैं जिसमे आपको कुछ बेसिक जानकारी को भरना है और tax2win के expert आपका बाकी का ITR भरने में आपकी मदद करेंगे। CSC से ITR भरने के लिए आप हमारी पोस्ट में आगे बताई गयी प्रोसेस को स्टेप-वाई-स्टेप फॉलो करें:-

  • सबसे पहले आप digitalseva portal से tax2win की वेबसाइट को ओपन करके csc से लॉगिन कर लें।
  • या आप डायरेक्ट ऊपर दिए लिंक पर क्लिक करके csc से login कर सकते हैं।
  • वेबसाइट में लॉगिन होने के बाद आप सीधे अपने ITR को भर सकते हैं।
  • सबसे पहले आपको vle डिटेल्स में VLE की मांगी गयी जानकारी को भर देना है।
  • अब आपको VLE या जिसका भी आप ITR भरना चाहते हैं उसका पैनकार्ड नंबर को दर्ज करके tab दबाएंगे।
  • अगर उस पैन कार्ड से पहले भी ITR भरा जा चुका है तो सभी जानकारी अपनेआप आ जाएगी।
  • अगर जानकारी नहीं आती है तो आपको मांगी गयी सभी जानकारी के लिए भर देना है।
  • Main Income Source में आपको Business Income को सेलेक्ट करना है।
  • ITR भरने का reason का वले खुद का भर रहे है तो TDS को सेलेक्ट करेंगे।
  • अब आपको पैन कार्ड को स्कैन करके अपलोड कर देना है।
  • financial year में आपको current year को सेलेक्ट कर लेंगे।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद आपको submit पर क्लिक कर देना है।
  • उसके बाद जो भी पेमेंट आता है उसका भुगतान आप csc wallet का पिन दर्ज करके कर देंगे।
  • पेमेंट करने के बाद आपको कुछ नहीं करना है बस अब tax2win की expert के द्वारा आपको कॉल किया जायेगा।
  • कुछ बेसिक जानकारी लेने के बाद आपका ITR सबमिट कर दिया जायेगा।
  • 15-20 दिन में आपका ITR verify हो जायेगा जिसे आप tax2win की वेबसाइट से ही डाउनलोड कर सकते हैं।

csc में जैसे हर साल ITR भरना compulsory है वैसे ही police verification अपलोड करना भी compulsory है। csc में police verification upload कैसे करना है इसके लिए आप यहाँ क्लिक करें

आशा करते हैं पोस्ट में बताये तरीके से आप अपना ITR भरना सीख गए होंगे। अधिक जानकारी के लिए आप हमारी यूट्यूब वीडियो को भी देख सकते हैं।

पोस्ट को यहाँ तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। पोस्ट से जुड़े सवाल और सुझावों को कमेंट करें। अधिक जानकारी के लिए telegram ग्रुप को ज्वाइन करें।

Leave a Comment