NPCI Status in UP SCholarship- स्कालरशिप NPCI प्रॉब्लम ख़त्म

arrow_1.png
NPCI Status in UP SCholarship

अगर आपने UP SCholarship का फॉर्म भरा है और आपको NPCI status वाली प्रॉब्लम आ रही है तो आज की इस पोस्ट में आपको इसका परमानेंट solution मिल जायेगा। आज की इस पोस्ट में आप जानेंगे NPCI Status Problem क्यों आ रही है और इस प्रॉब्लम को आप कैसे ठीक करके कर सकते हैं।

NPCI और DBT क्या है?

सबसे पहले आपको ये जानना बहुत जरुरी है NPCI क्या होता है और ये क्यों जरुरी है। NPCI को दूसरी भाषा में हम DBT भी बोलते हैं। DBT का मतलब होता है Direct Benefit Transfer. आज कल गवर्नमेंट की तरफ से लाभार्थी के लिए कोई भी लाभ दिया जाता है वो DBT के माध्यम से लाभार्थी के आधार से लिंक अकाउंट ही दिया जाता है। जिससे लाभ को सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंच सके।

अब इसमें एक प्रॉब्लम है कि लाभार्थी के एक से ज्यादा बैंक अकाउंट होते हैं और सभी खाते आधार से लिंक होते हैं तो ऐसे में लाभार्थी अपनी मर्ज़ी से किसी एक बैंक अकाउंट को NPCI से Link करा कर उसे DBT अकाउंट बना सकता है। जिसे लाभार्थी ऑनलाइन चेक कर सकता है और कभी भी इसे बदल भी सकता है।

आशा करते हैं आपको NPCI और DBT का अब क्लियर हो गया होगा। तो आप आगे की सभी बातो को आसानी से समझ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: छात्रवृत्ति का फॉर्म नवीनीकरण कैसे करे

NPCI Status check

अब आपको ये चेक करना बहुत जरुरी है की आपके आधार में किस खाते से DBT है और DBT है भी या नहीं। इसे चेक करने लिए आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना अनिवार्य है। NPCI Status Check करने के लिए आप नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें:-

  • myaadhaar.uidai.gov.in पर आपको visit करना है।
  • Login पर क्लिक करना है और आधार नंबर भरके otp को वेरीफाई करके login कर लेना है।
  • अब आपको Bank seeding status पर क्लिक कर देना है।
  • आपके आधार से जिस भी बैंक का NPCI हो उस बैंक का नाम आपको दिखाई देगा और NPCI status: Active दिखाई देगा।
  • लेकिन अगर आपका आधार NPCI से लिंक नहीं है तो NPCI Status: Inactive दिखाई देगा।
NPCI Status

NPCI Status in UP SCholarship

अब बात कर लेते है अगर आपके स्कॉलशिप में NPCI status वाला ऑप्शन टिक नहीं हो रहा है तो आपको क्या करना होगा। सबसे पहले तो आपको NPCI status को चेक करके ये कन्फर्म कर लेना है कि आपका Bank Seeding Status Active दिखाई देना चाहिए। अगर आपका status Inactive दिखाई दे रहा है तो आपको अपने बैंक अकाउंट को NPCI से लिंक करना होगा।

स्टेटस active होने के बाद आपको स्कालरशिप में लॉगिन कर लेना है और check NPCI Status पर क्लिक करते रहना है 3-4 लगातार क्लिक करने पर NPCI का स्टेटस आ जायेगा नहीं आने पर आपको 24 घंटे बाद या फिर रात में try करना होगा। ये प्रॉब्लम आधार का सर्वर डाउन होने की वजह से आती है। आप रात में कोशिश करेंगे तो आसानी से आप status को चेक कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें: NPCI से बैंक अकाउंट को लिंक कैसे करें?

आशा करते हैं कि पोस्ट में बताई जानकारी आपके लिए काफी हेल्पफुल रही होगी। अधिक जानकारी के लिए आप हमारी यूट्यूब वीडियो को देख सकते हैं।

पोस्ट को यहाँ तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। पोस्ट से जुड़े सवाल और सुझावों को कमेंट करें। अधिक जानकारी के लिए telegram ग्रुप को ज्वाइन करें।

#onlinesociety #checknpcistatus #npci

Facebook
Twitter
Email
Print

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsletter

Follow to get update information, news and free insight.

Latest Post

family id up
Family ID UP- उत्तर प्रदेश की फैमिली आईडी अब ऐसे बनेगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने नागरिकों की सभी योजनाओं को एक जगह जोड़ने के लिए “Parivar ID (Family ID)” योजना शुरू की है। इस Family ID के जरिए हर परिवार को एक unique 12-digit ID नंबर दिया जाता है, जिससे सरकार को परिवार की पहचान और उसकी पात्रता (eligibility) समझने में

Read More »
eShram Number update
ई-श्रम कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे बदलें || eShram Number update

ई-श्रम कार्ड जो आज कल लगभग सभी श्रमिकों के बन चुके हैं। ऐसे में अगर आप अपने eshram को डाउनलोड करना चाहते हैं या फिर अपने eShram कुछ अपडेट करना चाहते हैं तो आपको eshram कार्ड में रजिस्टर नंबर से otp के लिए वेरीफाई करना होता है। ऐसे में अगर

Read More »
UP scholarship OTR Registration कैसे करें- सभी छात्रों के लिए जरुरी

अगर आप 9th या उससे ऊपर किसी भी क्लास में पढ़ते हैं और स्कालरशिप के लिए आवेदन करते हैं या इसी साल करने वाले हैं तो इस साल आपको UP Sholarship OTR Registration करना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना OTR Registration के आप किसी भी तरह का स्कालरशिप का

Read More »
Minor to Major Pan card Update
Minor to Major Pan card Update- 18 साल के बाद पैनकार्ड में फोटो ऐसे लगेगा।

अगर आपका पैन कार्ड 18 साल से कम उम्र पर बना हुआ था, तो आपके पैन कार्ड में फोटो नहीं लगा होगा उसकी जगह Minor लिखा होगा क्योकि वो पैन कार्ड माइनर पैन कार्ड है। ऐसे में आपको 18 की उम्र होने के बाद अपने पैन कार्ड को अपडेट करना

Read More »
MJPRU Admission Process
MJPRU Admission Process- रोहिलखण्ड से सम्बद्ध कॉलेज में एडमिशन कैसे होगा?

हमने अपनी लास्ट पोस्ट में जाना था की MJPRU में एडमिशन के लिए फॉर्म कैसे भरना है। जिसमे काफी लोगो के सवाल थे कि उस यूनिवर्सिटी फॉर्म कोई भी मार्क्स नहीं पूछे गए थे तो मेरिट लिस्ट कैसे लगेगी। किसी भी कॉलेज का नाम नहीं भरा गया था तो किस

Read More »