How to update Mobile Number in RC- RC में नंबर कैसे बदलें

arrow_1.png
aarsi me mobile number kaise badle

RC यानी Registration Certificate हर वाहन के पंजीकरण का एक प्रमाण पत्र होता है, अगर आप अपने वाहन को किसी दूसरे को बेचते हैं तो उसे ट्रांसफर करने के लिए आपकी RC में लिंक नंबर की जरुरत पड़ती है साथ ही अगर आप अपने वाहन के चालान की जानकारी चाहते हैं या फिर अपने चालान का भुगतान करना चाहते हैं तो इन सभी कामों में आपको RC में लिंक मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ती है, तो आज की इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा कि आरसी में मोबाइल नंबर कैसे अपडेट कर सकते हैं या फिर अगर आपका कोई नंबर नहीं लगा तो नंबर को लिंक कैसे कर सकते हैं।  

How to update Mobile Number in RC

RC में लिंक नंबर की जरूरत

  • वाहन को ट्रांसफर करवाने के लिए
  • गाड़ी के चालान चेक करने के लिए
  • चालान का भुगतान करने के लिए
  • डुप्लीकेट RC निकलवाने के लिए
  • RC से लोन कटवाने के लिए

नंबर बदलने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

  • वाहन नंबर
  • पूरा चेचिस नंबर
  • पूरा इंजन नंबर
  • वाहन की रजिस्ट्रेशन दिनांक
  • फिटनेस की अंतिम दिनांक
  • आधार कार्ड
  • आधार कार्ड में लिंक मोबाइल नंबर 

ये भी पढ़ें: घर बैठे लाइसेंस कैसे बनाये?

RC में नंबर कैसे बदलें

अगर आप अपनी RC में नंबर को बदलना चाहते हैं या फिर नंबर को लिंक करना चाहते हैं तो आप यहां पर कोई भी नंबर को लिंक नहीं कर सकते हैं आप केवल उसी नंबर को लिंक कर सकते हैं जो आपके आधार कार्ड में लिंक होगा। अगर आपके आधार कार्ड में कोई वैलिड मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो आप पहले अपने आधार कार्ड में एक वैलिड मोबाइल नंबर लिंक कराये उसके बाद आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को बदलवा सकते हैं साथ RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए आप जिसके नाम वाहन  है उसी के आधार कार्ड का नंबर आप RC में लिंक कर सकते हैं। अगर वाहन स्वामी का RC में नाम और आधार कार्ड में नाम मैच नहीं होता है तो आप RC में मोबाइल नंबर को नहीं बदल सकते हैं। 

आर.सी. में मोबाइल नंबर बदलने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें:-

  • सबसे पहले आपको परिवाहन की वेबसाइट को ओपन कर लेना है। 
  • वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें
  • अब आपको online services में जाकर vehicle related services को सेलेक्ट कर लेना। 
  • अब अपने राज्य को सेलेक्ट करेंगे और आपके राज्य के हिसाब से वेबसाइट ओपन हो जाएगी। 
  • अब यहां पर आपको अपने RTO को सेलेक्ट कर लेना है जहाँ से आपका वाहन पंजीकृत है। 
  • conditions को सेलेक्ट करके Proceed पर क्लिक कर देना है।
  • आपको वेबसाइट का इंटरफेस नीचे दिखाई हुई विंडो की तरह दिखाई देगा। 

How to update Mobile Number in RC

RC me number kaise badle

  • इसमें आपको Mobile number Update(Aadhaar based) पर क्लिक करना है। 
  • सबसे पहले आपको वाहन का नंबर दर्ज कर देना है। 
  • पूरा चेचिस नंबर और पूरा इंजन नंबर दर्ज कर देना है। 
  • वाहन के रजिस्ट्रेशन की दिनांक और फिटनेस की अंतिम दिनांक को दर्ज कर देंगे। 
  • अगर आपको अपने वाहन की एक फिटनेस की आखिरी डेट नहीं पता है तो mPrivahan App पर जाकर अपने वाहन का नंबर दर्ज करके चेक कर सकते हैं। 
  • सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद आपको Show Details पर क्लिक कर देना है। 
  • अगर आपकी सभी डिटेल्स मैच होती है तो आपकी जानकारी सबमिट हो जाएगी।
  • अब आपको वाहन स्वामी का आधार नंबर और आधार के हिसाब से नाम और आधार में मोबाइल नंबर को दर्ज कर देना है। 
  • सभी जानकारी को भरने के बाद दर्ज करने के बाद आपको Verify पर क्लिक कर देना है। 
  • अगर आका RC और आधार में नाम मैच होता है तो आपका नंबर सफलतापूर्वक अपडेट हो जायेगा।
  • अगर आपका नाम का मिलान नहीं हो रहा तो आपको अपने RTO में जाकर नंबर को अपडेट कारन पड़ेगा।
  • नाम मैच होने के बाद भी अगर आपका मिसमैच दिखा रहा है तो आप दोबारा से इसी प्रोसेस को करें और इस बार आधार में अंकित नाम को बड़े अक्षरों में लिखे।

RC में नंबर कैसे बदलें

पोस्ट को यहाँ तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद किसी भी प्रश्न के लिए कमेंट कर सकते हैं।

अधिक डिटेल्स में समझने के लिए आप हमारी यूट्यूब वीडियो भी देख सकते हैं। 

FAQ

Facebook
Twitter
Email
Print

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsletter

Follow to get update information, news and free insight.

Latest Post

New PAN Card Rules 01 April 2026: घर बैठे PAN कार्ड कैसे बनाएं

अगर आप नया PAN कार्ड बनवाना चाहते हैं और आपको लग रहा है कि प्रक्रिया मुश्किल है—तो ये आपकी गलतफहमी है।सरकार ने PAN कार्ड बनाने की प्रक्रिया को पहले से काफी आसान कर दिया है। अब आप घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से ही PAN कार्ड बना सकते हैं। इस

Read More »
pm maandhan yojana
CSC/maandhan.in पर पंजीकरण करें- “क्या आप ₹3,000 पेंशन के लिए योग्य हैं?”

आज कल सभी लोगो के फ़ोन में एक Message देखने के लिए मिल रहा है,”CSC/maandhan.in पर पंजीकरण करें। PM-SYM पेंशन रु 3,000।” CSC/maandhan.in पर पंजीकरण करें- “क्या आप ₹3,000 पेंशन के लिए योग्य हैं? यही जानेंगे की आज की इस ब्लॉग पोस्ट में। साथ ही जानेंगे की ये आपके लिए

Read More »
family id up
Family ID UP- उत्तर प्रदेश की फैमिली आईडी अब ऐसे बनेगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने नागरिकों की सभी योजनाओं को एक जगह जोड़ने के लिए “Parivar ID (Family ID)” योजना शुरू की है। इस Family ID के जरिए हर परिवार को एक unique 12-digit ID नंबर दिया जाता है, जिससे सरकार को परिवार की पहचान और उसकी पात्रता (eligibility) समझने में

Read More »
eShram Number update
ई-श्रम कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे बदलें || eShram Number update

ई-श्रम कार्ड जो आज कल लगभग सभी श्रमिकों के बन चुके हैं। ऐसे में अगर आप अपने eshram को डाउनलोड करना चाहते हैं या फिर अपने eShram कुछ अपडेट करना चाहते हैं तो आपको eshram कार्ड में रजिस्टर नंबर से otp के लिए वेरीफाई करना होता है। ऐसे में अगर

Read More »
UP scholarship OTR Registration कैसे करें- सभी छात्रों के लिए जरुरी

अगर आप 9th या उससे ऊपर किसी भी क्लास में पढ़ते हैं और स्कालरशिप के लिए आवेदन करते हैं या इसी साल करने वाले हैं तो इस साल आपको UP Sholarship OTR Registration करना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना OTR Registration के आप किसी भी तरह का स्कालरशिप का

Read More »