लड़की की शादी होने के बाद डाक्यूमेंट्स कौन-कौन डाक्यूमेंट्स चेंज होंगे और कैसे?

जब किसी लड़के की शादी होती है उसे समय के बाद से उसका कोई भी भी डाक्यूमेंट्स चेंज नहीं होता है। लेकिन अगर लड़की की बात करें तो उसके बहुत से डाक्यूमेंट्स को बदलवाना पड़ता है तो बहुत से नए डाक्यूमेंट्स भी बनवाने पढते हैं। आज की इस पोस्ट में इस टॉपिक के ऊपर डिटेल्स में बात करेंगे।

कौन-कौन डाक्यूमेंट्स चेंज होंगे और कैसे?

लड़की के शादी के बाद वो सारे डाक्यूमेंट्स जिन पर मायके का पता होता है सब को बदलवा कर ससुराल के पते से कराने होंगे। चाहे वह आपका आधार कार्ड हो, जाति प्रमाण पत्र हो या निवास प्रमाण पत्र हो। नीचे लिखे डाक्यूमेंट्स सभी डाक्यूमेंट्स को बलवाना होगा और कैसे बदलेंगे इसे ध्यान से समझो:-

आधार कार्ड:- आज की समय में आधार सबसे महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्स है और सबसे पहले इसे ही चेंज कराना पड़ता है। शादी से पहले लड़की के आधार में C/o में पिता का नाम और मायके का एड्रेस होता है। लेकिन शादी के बाद C/o में पति का नाम और ससुराल का पता होना जरुरी होता है। आधार की जरुरत आपको बाकी सभी डोक्युमेन्ट्स को चेंज कराने में भी पड़ेगी।

आधार में पता बदलवाने के लिए सबसे पहले आपको निवास प्रमाण पत्र बनवाना होगा। निवास बनवाने के लिए आप अपने ग्राम प्रधान या वार्ड मेंबर से एप्लीकेशन लिखवा और साथ ही पति का आधार लगा कर ऑनलाइन करा सकते हैं। निवास प्रमाण पत्र बनने के बाद ऑनलाइन या आधार संसोधन केंद्र पर जा कर आप अपने आधार में पता बदलवा सकते हैं। आधार में पता बदलने में 7-8 दिन का समय लग सकता है। इसे आप ऑनलाइन आधार करेक्शन फॉर्म के माध्यम से भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: सिलाई मशीन योजना

पैन कार्ड:- वैसे तो पैन कार्ड पता लिखा नहीं होता है। लेकिन अगर इससे ITR वगरैह भरते है तो आपको Income Tax के लिए भी अपने नए पते के बारे में अवगत कराना होगा जिसे आप पैन कार्ड में पता बदलवा कर सकते हैं। पैन कार्ड पता बदलने के लिए आप खुद ऑनलाइन कर सकते हैं या किसी कैफ़े से जाकर भी करवा सकते हैं। शादी के बाद भी पैन कार्ड में पिता का नाम ही रहेगा कभी भी पति का नाम नहीं आएगा।

पहचान पत्र:- आधार में पता बदलने के बाद ही आप तुरंत voter id में पता बदलवाने के लिए ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं। 15-20 दिन में पहचान पत्र में आसानी पता बदल जाता है और एक नई वोटर आईडी आपको प्राप्त हो जाएगी।

ड्राइविंग लाइसेंस: आधार में पता बदलने के बाद आप driving licence में पता बदलने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और स्लॉट को बुक करके RTO में जा कर अपने ड्राइविंग लाइसेंस के पते में बदलाव करा सकते हैं।

निवास प्रमाण पत्र:- मूलनिवास प्रमाण पत्र के लिए आपको सबसे पहले अप्लाई करना होगा। इसके लिए आपको अपने ग्राम प्रधान या वार्ड मेंबर से एप्लीकेशन लिखवा कर और पति का आधार लगा कर ऑनलाइन करा देना है। उसके बाद लेखपाल से बात करके आप निवास प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। उसके बाद इसी से आधार कार्ड का करेक्शन करवा सकते हैं। अगर आपने आधार में पता चेंज पहले ही करा लिया है तो निवास प्रमाण पत्र को केवल अपना आधार लगा कर ही बनवा सकते हैं।

जाति प्रमाण पत्र:- विवाहित महिलाओ को सबसे ज्यादा परेशानी अपना जाती प्रमाण पत्र बनवाने में ही उठानी पड़ती है। विवाहित महिला का जाती प्रमाण पत्र बनाने के लिए मायके की सत्यापन रिपोर्ट चाहिए होती है जो की मायके से बनती है। उसे बनवा कर और आधार (ससुराल के पते का) को लगा कर ऑनलाइन आवेदन करवा सकती हैं। 7-8 दिन में आपका जाति प्रमाण पत्र बन जायेगा।

ये भी पढ़ें: मायके की रिपोर्ट ऐसे बनेगी

स्कूल/कॉलेज सर्टिफिकेट और मार्कशीट:– लड़की की शादी होने के बाद अपने education certificates में किसी भी तरह के कोई बदलाव करने की जरुरत नहीं पड़ती है। स्कूल/कॉलेज के सर्टिफिकेट और मार्कशीट जैसे होती है वैसी ही रहेगी। अगर आप शादी के बाद अपना पूरा नाम बदलती है तो आपको अपनी मार्कशीट में भी नाम बदलवाना पड़ेगा।

बैंक पासबुक:- वैसे तो शादी के बाद पासबुक में पता बदलवाना अनिवार्य नहीं है। लेकिन अगर आपका बैंक से सम्बंधित कोई भी दस्तावेज (एटीएम, पासबुक, चेकबुक) आपके पते पर भेजा जाता है तो वह आपके पुराने पते पर ही पहुंचेगा। तो आ इस परेशानी से बचना चाहती है तो अपनी पासबुक को अपनी नजदीकी शाखा में ट्रांसफर करा लें या उसमे पता चेंज करा दें।

ये कुछ मुख्य डाक्यूमेंट्स थे जो कि एक लड़की को शादी के बाद अपडेट करने होते हैं। इसके अलावा अगर कोई भी डाक्यूमेंट्स भी जरुरी है तो अपने विचार या अनुभव को कमेंट बॉक्स में साझा करें और हमसे जुड़ने के लिए नीचे टेलीग्राम पर क्लिक करें।

शुरुरात कैसे करें?

अब आपको ये तो पता लग गया कि क्या-क्या डाक्यूमेंट्स को अपडेट कराना और कैसे करना है। लेकिन अभी भी आप ये कंफ्यूज है कि शुरुरात कहाँ से करें? सबसे पहले कौन-सा डाक्यूमेंट्स अपडेट होगा? किसी भी परेशानी से बचने के लिए आप नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें

  • आप सबसे पहले ये कन्फर्म करें की आपके आधार में नंबर लिंक है या नहीं।
  • आधार में नंबर लिंक न होने की स्थिति में सबसे पहले आधार में नंबर को लिंक करायें।
  • आधार में नंबर लिंक होने के बाद किसी भी कैफ़े पर जा कर आधार संसोधन का फॉर्म प्राप्त करें।
  • फॉर्म को भर कर ग्राम प्रधान या वार्ड मेंबर से सत्यापित करा कर, ऑनलाइन ही आधार में पता बदलने के लिए आवेदन करें।
  • आपके आधार में 4-5 में पता बदल जाएगा। अब अपना नया आधार डाउनलोड करा कर प्रिंट करा लें।
  • नए आधार से अपने मूल निवास के लिए आवेदन करें। 7-8 दिन में आपका मूल निवास बन जायेगा।
  • जाति प्रमाण पत्र बनवाना है तो मायके की रिपोर्ट बनवा लाये और नए आधार और मायके की रिपोर्ट लगा कर जाति के लिए आवेदन करें।
  • पासबुक में पता चेंज करने के लिए, जिसे ब्रांच में खाता है वहां जा कर पता अपडेट करने का फॉर्म प्राप्त करें।
  • फॉर्म भर कर और अपना नया आधार लगा कर, पासबुक में पता बदलने के लिए आवेदन करें।
  • पहचान पत्र में पता बदलने के लिए भी ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं।
  • पैन कार्ड में पता चेंज करने के लिए नए आधार से ऑनलाइन ही आवेदन करें, पिता का नाम वैसा ही रहने दें।
  • ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि के लिए भी आप आधार में पता बदलने के बाद आसानी से ऑनलाइन आवेदन करके बदलवा सकते हैं।

आशा करते हैं आपको हमारी इस पोस्ट में बताई जानकारी काफी helpful रही होगी। किसी भी सवाल या सुझाव के लिए कमेंट कर सकते हैं।

FAQ

क्या हमें शादी के बाद सभी दस्तावेंजो को बदलने की जरुरत है?

शादी के बाद उन सभी दस्तावेजों को बदलने की जरुरत पड़ती है जिसमे मायके का पता दर्ज है। इसके साथी ही कुछ डाक्यूमेंट्स में पिता के नाम की जगह पति का नाम भी दर्ज कराना होता है। जैसे-आधार कार्ड, पहचान पत्र, जाति-निवास प्रमाण पत्र आदि।
क्या शादी के बाद दस्तावेज बदलना अनिवार्य है?

हाँ, शादी के बाद कुछ डाक्यूमेंट्स जैसे आधार कार्ड, पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र को बदलना अनिवार्य है। साथ ही पुराने पते की जगह नया पता भी अपडेट कराना आवश्यक है।

क्या भारत में शादी के बाद उपनाम बदलना अनिवार्य है?

शादी के बाद उपनाम में बदलाव आपकी स्वेच्छा पर निर्भर है। भारतीय कानून में अनिवार्य नहीं है। हाँ, आपको अपने कुछ डाक्यूमेंट्स को अपडेट करना अनिवार्य है जो आप इस पोस्ट में पढ़ कर जान सकते हैं।

Leave a Comment