UP cashless health card download कैसे करें।

arrow_1.png
UP cashless health card download

आज की इस पोस्ट में बात करेंगे कि आप up cashless health card download कैसे कर सकते हैं। कार्ड को डाउनलोड करने के लिए आपको पहले आवेदन करना होगा और उसके बाद जब आपका आवेदन स्वीकृत हो जाता है तो आप कार्ड की kyc करके उसे डाउनलोड कर सकते हैं। पूरी प्रोसेस को जानने के लिए पोस्ट को आखिरी तक पढ़ें।

UP cashless health card क्या है?

UP cashless health card

ये उत्तर प्रदेश राज्य के सरकारी कर्मचारी और पेंशनर के लिए एक योजना है जिसका नाम है पंडित दीन दयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना। इस योजना के तहत राज्य के कर्मचारी और उसके परिवार के हेल्थ कार्ड बनाये जाते हैं जो कि कार्ड प्राप्तकर्त्ता को 1 साल के अंदर 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की गारंटी देता है।

ये योजना आयुष्मान कार्ड योजना का ही थोड़ा सा upgraded version है और इस योजना की एप्लीकेशन स्वीकृत होने के बाद कार्ड kyc और कार्ड download की प्रोसेस आयुष्मान कार्ड पोर्टल से ही होती है। बस इसकी पात्रता के लिए उत्तर प्रदेश राज्य का सरकारी कर्मचारी या पेंशन प्राप्तकर्त्ता होना जरुरी है।

ये भी पढ़ें: Phoneपे से Bike का बीमा कैसे करें?

UP cashless health card download

सबसे पहले आपको इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। ऑनलाइन आवेदन होने के बाद आपकी अप्लीकेशन आपके जिले के DDO ऑफिस द्वारा approved की जाती है। आपकी एप्लीकेशन स्वीकृत होने के बाद आप अपने कार्ड की ekyc करते हैं और उसके बाद कार्ड को download कर सकते हैं।

UP cashless health card status

आवेदन के बाद कार्ड का स्टेटस चेक करने के लिए आपको sects.up.gov.in वेबसाइट पर जाना है। उसके बाद ऊपर Check Application Status पर क्लिक करना है। आपके सामने एक न्यू टैब ओपन होगी जिसमे आपको कर्मचारी या पेंशनर (जिसके नाम से आवेदन किया है) का आधार नंबर दर्ज करना है और कॅप्टचा को भरकर search पर क्लिक कर देना है। अब आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति आ जाएगी। जिसमे अगर आपका आवेदन स्वीकृत हो चुका है तो आप अपने कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

UP cashless health card download process

कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको पहले उसकी kyc करनी होगी और उसके बाद आप हेल्थ कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। हेल्थ कार्ड की kyc और कार्ड डाउनलोड की प्रोसेस के लिए आगे बताये स्टेप्स को फॉलो करें:-

  • सबसे पहले स्टेटस में दिए लिंक पर क्लिक करें, जिससे आप आयुष्मान कार्ड की वेबसाइट पर आ जायेंगे।
  • यहाँ पर आपको Beneficiary को सेलेक्ट करके किसी भी मोबाइल नंबर से लॉगिन कर लेना है।
  • लॉगिन होने के बाद, स्कीम में PMJAY, राज्य में uttar pradesh और सब-स्कीम में deen dayal upadhyaya को सेलेक्ट कर लेंगे।
  • family id में registration number को दर्ज करेंगे जो की स्टेटस में ही देखने को मिल जायेगा।
  • आपके सामने family के सभी सदस्यों की जानकारी आ जाएगी।
  • सभी सदस्यो की आपको अलग-अलग kyc करनी होगी।
  • पहले कर्मचारी की kyc करने के लिए क्लिक करेंगे और आधार नंबर को verify करके allow कर देंगे।
  • आधार कार्ड ऑथेंटिकेट करने के लिए आपको aadhar otp, finger print और iris scanner के ऑप्शन मिल जायेंगे।
  • किसी भी माध्यम से आधार को ऑथेंटिकेट कर देंगे और कुछ बेसिक जानकारी को भर देंगे।
  • उसके बाद जिसका भी कार्ड बना रहे हैं उसका एक live फोटो लेंगे और submit पर क्लिक कर देंगे।
  • आपकी kyc सफलतापूर्वक हो जाएगी और आप तुरंत ही अपने कार्ड को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
  • कार्ड डाउनलोड नहीं होता है तो page को refresh करके दोबारा से सभी जानकारी को भरके download पर क्लिक कर देंगे।
  • आपका कार्ड डाउनलोड हो जायेगा जिसे आप प्रिंट कर सकते हैं।
  • इसी तरह से आपको जितने भी सदस्य हैं उनकी kyc करनी है और कार्ड को डाउनलोड कर लेना है।

इस प्रोसेस को और अधिक विस्तार में समझने लिए आप हमारी यूट्यूब वीडियो को देख सकते हैं।

पोस्ट को यहाँ तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। पोस्ट से जुड़े सवाल और सुझावों को कमेंट करें। हमसे जुड़ने के लिए telegram ग्रुप को ज्वाइन करें।

FAQ

मैं अपना कैशलेस हेल्थ कार्ड कैसे डाउनलोड करूं?

कैशलेश हेल्थ कार्ड को डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले sects.up.gov.in वेबसाइट पर जाना है और अपने आवेदन की स्थिति को चेक करना है। आवेदन approved होने पर status में दिए लिंक पर क्लिक करे और kyc को पूर्ण कर अपने कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। पूरी प्रोसेस जानने के लिए पोस्ट को पढ़ें।

कैशलेस हेल्थ कार्ड कैसे बनता है?

कैशलेस हेल्थ कार्ड के लिए sects.up.gov.in वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। उसके बाद आपके जिले के DDO ऑफिस द्वारा अप्रूवल मिलने के बाद आपका कार्ड ऑनलाइन बनता है।

यूपी सरकारी कर्मचारियों के लिए कैशलेस हेल्थ स्कीम क्या है?

पंडित दीन दयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना। इस योजना के तहत राज्य के कर्मचारी और उसके परिवार के हेल्थ कार्ड बनाये जाते हैं जो कि कार्ड प्राप्तकर्त्ता को 1 साल के अंदर 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की गारंटी देता है।

यूपी राज्य स्वास्थ्य कार्ड के लिए कौन पात्र है?

इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश राज्य के कर्मचारी और पेंशनर ही पात्र होते है और कोई कर्मचारी इस योजना के लिए पात्र नहीं है।

Facebook
Twitter
Email
Print

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsletter

Follow to get update information, news and free insight.

Latest Post

New PAN Card Rules 01 April 2026: घर बैठे PAN कार्ड कैसे बनाएं

अगर आप नया PAN कार्ड बनवाना चाहते हैं और आपको लग रहा है कि प्रक्रिया मुश्किल है—तो ये आपकी गलतफहमी है।सरकार ने PAN कार्ड बनाने की प्रक्रिया को पहले से काफी आसान कर दिया है। अब आप घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से ही PAN कार्ड बना सकते हैं। इस

Read More »
pm maandhan yojana
CSC/maandhan.in पर पंजीकरण करें- “क्या आप ₹3,000 पेंशन के लिए योग्य हैं?”

आज कल सभी लोगो के फ़ोन में एक Message देखने के लिए मिल रहा है,”CSC/maandhan.in पर पंजीकरण करें। PM-SYM पेंशन रु 3,000।” CSC/maandhan.in पर पंजीकरण करें- “क्या आप ₹3,000 पेंशन के लिए योग्य हैं? यही जानेंगे की आज की इस ब्लॉग पोस्ट में। साथ ही जानेंगे की ये आपके लिए

Read More »
family id up
Family ID UP- उत्तर प्रदेश की फैमिली आईडी अब ऐसे बनेगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने नागरिकों की सभी योजनाओं को एक जगह जोड़ने के लिए “Parivar ID (Family ID)” योजना शुरू की है। इस Family ID के जरिए हर परिवार को एक unique 12-digit ID नंबर दिया जाता है, जिससे सरकार को परिवार की पहचान और उसकी पात्रता (eligibility) समझने में

Read More »
eShram Number update
ई-श्रम कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे बदलें || eShram Number update

ई-श्रम कार्ड जो आज कल लगभग सभी श्रमिकों के बन चुके हैं। ऐसे में अगर आप अपने eshram को डाउनलोड करना चाहते हैं या फिर अपने eShram कुछ अपडेट करना चाहते हैं तो आपको eshram कार्ड में रजिस्टर नंबर से otp के लिए वेरीफाई करना होता है। ऐसे में अगर

Read More »
UP scholarship OTR Registration कैसे करें- सभी छात्रों के लिए जरुरी

अगर आप 9th या उससे ऊपर किसी भी क्लास में पढ़ते हैं और स्कालरशिप के लिए आवेदन करते हैं या इसी साल करने वाले हैं तो इस साल आपको UP Sholarship OTR Registration करना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना OTR Registration के आप किसी भी तरह का स्कालरशिप का

Read More »