Sukanya samriddhi yojana क्या है? ये योजना का बेटियों के लिए ठीक या नहीं?

arrow_1.png
Sukanya samriddhi yojana

Sukanya samriddhi yojana (SSY) भारत सरकार की एक बचत योजना है, जिसे विशेष रूप से बालिकाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से 2015 में शुरू किया गया था। यह योजना उन माता-पिता के लिए आदर्श है जो अपनी बेटी की उच्च शिक्षा और विवाह के लिए पैसे बचाना चाहते हैं।

Sukanya samriddhi yojana क्या है?

सुकन्या समृद्धि योजना भारत सरकार की एक योजना है जो कि भारत की बेटियों के लिए है। इसमें भारत का कोई भी नागरिक जिसकी बेटी की उम्र 10 वर्ष से कम है वह इस योजना के तहत किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में एक खाता खुलवा सकता है। जिसमे वह अपनी सुविधा के अनुसार 250/- से लेकर 1,50,000/- हर महीने जमा कर सकता है। इस खाते की अवधि 21 वर्ष रहती है। इस योजना के तहत मिलने वाला ब्याज किसी भी और बचत योजना में मिलने वाला ब्याज से अधिक रहता है।

ये भी पढ़ें: राशन कार्ड की kyc कैसे करें?

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY): बेटी के उज्ज्वल भविष्य की योजना

post office sukanya samrididhi yojana

योजना की प्रमुख विशेषताएँ:

  1. उद्देश्य: बेटी की शिक्षा और शादी के खर्चों के लिए बचत को बढ़ावा देना।
  2. खाता खुलवाने की आयु: 0-10 वर्ष तक की बालिकाओं के लिए।
  3. न्यूनतम जमा राशि: ₹250 प्रति वर्ष।
  4. अधिकतम जमा राशि: ₹1.5 लाख प्रति वर्ष।
  5. खाते की अवधि: 21 वर्षों तक, या बेटी के 18 साल की होने और उसकी शादी के बाद इसे बंद किया जा सकता है।
  6. ब्याज दर: यह योजना अन्य बचत योजनाओं की तुलना में उच्च ब्याज दर प्रदान करती है।
  7. कर लाभ: इस योजना में जमा की गई राशि पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत छूट मिलती है।
  8. परिपक्वता के बाद उपयोग: बेटी की शिक्षा, उच्च शिक्षा या शादी के खर्चों के लिए।

खाते की सुविधाएँ:

  • खाता केवल बालिका के नाम पर माता-पिता या अभिभावक द्वारा खोला जा सकता है।
  • खाता किसी भी पोस्ट ऑफिस या अधिकृत बैंक में खोला जा सकता है।
  • बालिका के 18 वर्ष की उम्र के बाद शिक्षा के लिए खाते से 50% तक निकासी की जा सकती है।

ये भी पढ़ें: श्रमिक कार्ड का Renewal करने का प्रोसेस

क्यों करें निवेश:

सुकन्या समृद्धि योजना न केवल एक अच्छा निवेश है, बल्कि यह बेटियों के भविष्य को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। उच्च ब्याज दर, कर में छूट और बेटी के बड़े खर्चों के लिए एक लंबी अवधि की योजना बनाने के लिए यह एक आदर्श विकल्प है।

निष्कर्ष:

अगर आपकी बेटी 10 वर्ष से कम उम्र की है, तो सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करके आप उसके भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। इस योजना से आपकी बेटी का भविष्य सुरक्षित रहेगा और भविष्य में बेटी की पढाई या शादी की स्थिति में आपको किसी प्रकार की टेंशन लेने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

सुकन्या समृद्धि योजना आपकी बेटी के लिए एक अच्छा इन्वेस्टमेंट और अगर आपकी बेटी 10 साल से कम उम्र की है तो इस योजना में आपको जरूर निवेश करना चाहिए।

आशा करते हैं कि पोस्ट में बताई जानकारी आपके लिए काफी हेल्पफुल रही होगी। पोस्ट को यहाँ तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। पोस्ट से जुड़े सवाल और सुझावों को कमेंट करें। अधिक जानकारी के लिए telegram ग्रुप को ज्वाइन करें।

#onlinesociety #sukanyasamriddhiyojana

Facebook
Twitter
Email
Print

2 Responses

  1. Sukanya Samriddhi Yojna Main Rs.250 Har Mahine kitne saal tak Jama Karne Hai 18 Saal Tak Yaa 21 Saal Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsletter

Follow to get update information, news and free insight.

Latest Post

New PAN Card Rules 01 April 2026: घर बैठे PAN कार्ड कैसे बनाएं

अगर आप नया PAN कार्ड बनवाना चाहते हैं और आपको लग रहा है कि प्रक्रिया मुश्किल है—तो ये आपकी गलतफहमी है।सरकार ने PAN कार्ड बनाने की प्रक्रिया को पहले से काफी आसान कर दिया है। अब आप घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से ही PAN कार्ड बना सकते हैं। इस

Read More »
pm maandhan yojana
CSC/maandhan.in पर पंजीकरण करें- “क्या आप ₹3,000 पेंशन के लिए योग्य हैं?”

आज कल सभी लोगो के फ़ोन में एक Message देखने के लिए मिल रहा है,”CSC/maandhan.in पर पंजीकरण करें। PM-SYM पेंशन रु 3,000।” CSC/maandhan.in पर पंजीकरण करें- “क्या आप ₹3,000 पेंशन के लिए योग्य हैं? यही जानेंगे की आज की इस ब्लॉग पोस्ट में। साथ ही जानेंगे की ये आपके लिए

Read More »
family id up
Family ID UP- उत्तर प्रदेश की फैमिली आईडी अब ऐसे बनेगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने नागरिकों की सभी योजनाओं को एक जगह जोड़ने के लिए “Parivar ID (Family ID)” योजना शुरू की है। इस Family ID के जरिए हर परिवार को एक unique 12-digit ID नंबर दिया जाता है, जिससे सरकार को परिवार की पहचान और उसकी पात्रता (eligibility) समझने में

Read More »
eShram Number update
ई-श्रम कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे बदलें || eShram Number update

ई-श्रम कार्ड जो आज कल लगभग सभी श्रमिकों के बन चुके हैं। ऐसे में अगर आप अपने eshram को डाउनलोड करना चाहते हैं या फिर अपने eShram कुछ अपडेट करना चाहते हैं तो आपको eshram कार्ड में रजिस्टर नंबर से otp के लिए वेरीफाई करना होता है। ऐसे में अगर

Read More »
UP scholarship OTR Registration कैसे करें- सभी छात्रों के लिए जरुरी

अगर आप 9th या उससे ऊपर किसी भी क्लास में पढ़ते हैं और स्कालरशिप के लिए आवेदन करते हैं या इसी साल करने वाले हैं तो इस साल आपको UP Sholarship OTR Registration करना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना OTR Registration के आप किसी भी तरह का स्कालरशिप का

Read More »