Labour card LEO Lambit Problem Solution

काफी समय के बाद लेबर कार्ड की वेबसाइट खुलने लगी है। इसके साथ ही इसमें कुछ सर्विसेज काम भी करने लगी है। ऐसे में जो लोग अपने श्रमिक कार्ड के लिए ऑनलाइन रिन्यूअल कर रहे हैं उन लोगो के लिए LEO Lambit Problem आ रही है। जब भी श्रमिक, लेबर कार्ड को ऑनलाइन रिन्यूअल करता है और फेस काटने के बाद दोबारा से नवीनीकरण की स्थिति को चेक करता है तो वह पर लिख कर आ जाता है, ‘आप अभी अपना पंजीकरण नवीनीकृत नहीं कर सकते हैं, क्योकि आपका पंजीकरण LEO के पास लंबित है।’

LEO Lambit Problem क्यों आ रही है?

ये प्रॉब्लम ज्यादातर उन लोगो के लिए आ रही है जिनका श्रमिक कार्ड काफी समय से टूटा हुआ है। यानि जो लोग समय से अपने लेबर कार्ड को रिन्यूअल नहीं करा पाये थे। बात करते हैं LEO Lambit Problem आ ही क्यों रही, तो जैसा की आपको पता ये वेबसाइट काफी समय से बंद थी क्योकि इसमें कुछ updates पर काम चल रहा था, ऐसे new update की वजह से ही ये प्रॉब्लम आ रही है।

नए अपडेट में ये कर दिया गया है जिनका भी श्रमिक का कार्ड रिन्यूअल हो रहा है वह डायरेक्ट एप्रूव्ड नहीं हो रहा है जैसे की पहले हो जाता था। अब जैसे ही आप अपने लेबर कार्ड को रिन्यूअल करते हैं वैसे ही आपका लेबर कार्ड रिन्यूअल की request, को आपके जिले के LEO (Labour Enforcement Officer) के लिए भेज दिया जाता है। अब वह इस श्रमिक का भौतिक सत्यापन करेंगे और जो भी डाक्यूमेंट किया है उसका भी सत्यापन किया जायेगा और उन्हें श्रमिक अगर पात्र मिलता है तब ही वह उनका सत्यापन पूरा करेंगे और उसके बाद ही आपका लेबर कार्ड रिन्यूअल हो पायेगा।

‘पंजीकरण LEO के पास लंबित’ Solution

आशा करते हैं आपको प्रॉब्लम अच्छे से समझ में आ गयी होगी तो आप इसके समाधान को भी आसानी से समझ पाएंगे। अगर आपका पंजीकरण LEO के पास लंबित है तो आप आगे बताये स्टेप्स को फॉलो करें:-

  1. सबसे पहले तो लेबर कार्ड रिन्यूअल करने लिए आपको ‘कार्य प्रमाण पत्र’ को डाउनलोड करके उसे सही भरना है और एक ठेकेदार के भी हस्ताक्षर करा कर तैयार करना है।
  2. आपको ऑनलाइन ही Labour card Renewal लेबर कार्ड को रिन्यूअल करना है और जो भी फीस और पेनल्टी का भुगतान कर देना है।
  3. फीस का भुगतान करने के बाद दोबारा से ‘श्रमिक कार्ड नवीनीकरण’ की स्थिति को चेक करना है।
  4. पंजीकरण LEO के पास लंबित दिखाई देने पर आपको कम से कम एक सप्ताह का इंतज़ार करना है और स्थिति को ऑनलाइन ही चेक करते रहना है।
  5. अगर 1 सप्ताह के इंतज़ार के बाद भी आपका श्रमिक कार्ड रिन्यूअल नहीं होता है तो आपको अपने जिले के Labour card office में जाना होगा और Labour Enforcement Officer (LEO) से मिलना होगा और सभी जानकारी को उन्हें बताते हुए एक प्रार्थना पत्र देना होगा। उसके बाद वो अपनी ID से आपके लेबर कार्ड को अप्रूवल कर देंगे और आपका श्रमिक कार्ड सफलतापूर्वक रिन्यूअल हो जायेगा।
Labour Enforcement Officer (LEO)

 करते हैं कि पोस्ट में बताई जानकारी आपके लिए काफी हेल्पफुल रही होगी। अधिक जानकारी के लिए आप हमारी यूट्यूब वीडियो को भी देख सकते हैं।

पोस्ट को यहाँ तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। पोस्ट से जुड़े सवाल और सुझावों को कमेंट करें। अधिक जानकारी के लिए telegram ग्रुप को ज्वाइन करें।

#onlinesociety #leolambit #upbocw

Share:

More Posts

family id up

Family ID UP- उत्तर प्रदेश की फैमिली आईडी अब ऐसे बनेगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने नागरिकों की सभी योजनाओं को एक जगह जोड़ने के लिए “Parivar ID (Family ID)” योजना शुरू की है। इस Family ID के जरिए हर परिवार को एक unique 12-digit ID नंबर दिया जाता है, जिससे सरकार को परिवार की पहचान और उसकी पात्रता (eligibility) समझने में

Read More »
eShram Number update

ई-श्रम कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे बदलें || eShram Number update

ई-श्रम कार्ड जो आज कल लगभग सभी श्रमिकों के बन चुके हैं। ऐसे में अगर आप अपने eshram को डाउनलोड करना चाहते हैं या फिर अपने eShram कुछ अपडेट करना चाहते हैं तो आपको eshram कार्ड में रजिस्टर नंबर से otp के लिए वेरीफाई करना होता है। ऐसे में अगर

Read More »

UP scholarship OTR Registration कैसे करें- सभी छात्रों के लिए जरुरी

अगर आप 9th या उससे ऊपर किसी भी क्लास में पढ़ते हैं और स्कालरशिप के लिए आवेदन करते हैं या इसी साल करने वाले हैं तो इस साल आपको UP Sholarship OTR Registration करना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना OTR Registration के आप किसी भी तरह का स्कालरशिप का

Read More »
Minor to Major Pan card Update

Minor to Major Pan card Update- 18 साल के बाद पैनकार्ड में फोटो ऐसे लगेगा।

अगर आपका पैन कार्ड 18 साल से कम उम्र पर बना हुआ था, तो आपके पैन कार्ड में फोटो नहीं लगा होगा उसकी जगह Minor लिखा होगा क्योकि वो पैन कार्ड माइनर पैन कार्ड है। ऐसे में आपको 18 की उम्र होने के बाद अपने पैन कार्ड को अपडेट करना

Read More »

2 Responses

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

online society website logo
Online Society provides PAN Card, Aadhaar, EPFO, Driving Licence and PVC Card services through a simple and reliable online process.
Business Location
Updates
Follow our WhatsApp Channel for the latest updates on PAN Card, Aadhaar, Driving License and other online services.

Copyright © 2026 Online Society, All rights reserved. Powered by onlinesociety.