Kary praman patra- लेबर कार्ड कार्य प्रमाण पत्र डाउनलोड

arrow_1.png
Kary praman patra

अगर आप श्रमिक कार्ड के लिए नया पंजीकरण करा रहे हैं या फिर अपने श्रमिक कार्ड का नवीनीकरण करा रहे है। ऐसे में आपको कार्य प्रमाण पत्र की जरुरत पड़ती है। कार्य प्रमाण पत्र ये दर्शाता है कि लाभार्थी निर्माण कार्य में कार्यरत है और वह श्रमिक कार्ड बनवाने या नवीनीकरण के लिए पात्र है। आज की इस पोस्ट में आपको Kary praman patra (नियोजन प्रमाण पत्र) डाउनलोड करने के ऑप्शन मिलेगा साथ ही आप इस फॉर्म को भरने का तरीका भी जानेंगे।

ये भी पढ़ें: how to create ATM Pin

Kary praman patra

नियोजन प्रमाण पत्र (कार्य प्रमाण पत्र) आप नीचे डाउनलोड बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। इस फॉर्म को डाउनलोड करने के बाद आपको इस फॉर्म को भरना होगा। इस फॉर्म में आपको सभी फैमिली की जानकारी सहित कार्य का विवरण भी दर्ज करना होगा।

download pdf 24
कार्य प्रमाण पत्र डाउनलोड

कार्य प्रमाण पत्र कैसे भरे?

कार्य प्रमाण पत्र

नियोजन प्रमाण पत्र में आपको सभी जानकारी को हिंदी/अंग्रेजी में भरना है। कार्य प्रमाण पत्र भरने के लिए आगे बताये स्टेप्स को फॉलो करें:-

  • नियोजन फॉर्म में सबसे पहले आपको श्रमिक की जानकारी को भरना होगा। जिसमे श्रमिक का नाम, पिता का नाम और पते का विवरण देना होगा।
  • उसके बाद पहली टेबल में श्रमिक द्वारा गत 12 में किये गए कार्यो का विवरण देना होगा, जिससे ये प्रमाणित हो सके की अपने गत वर्ष में कम से कम 90 दिन निर्माण कार्य किया है। इस कार्य को कोई व्यक्ति, संस्था अथवा ठेकेदार प्रमाणित भी कराना होगा।
  • दूसरी टेबल में श्रमिक के परिवार का विवरण देना होगा, जिसमे सभी परिवार के सदस्यों का नाम, लिंग, आयु और श्रमिक से सम्बन्ध भरना होगा।
  • दोनों टेबल के आखिरी में श्रमिक के हस्ताक्षर करना होगा।
  • फॉर्म को भरने के रेफरेंस आप डेमो फॉर्म को देखकर ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें: श्रमिक कार्ड का रेनेवल कैसे करें।

कार्य प्रमाण पत्र कौन प्रमाणित करेगा?

कार्य प्रमाण पत्र में दर्ज कार्य को आपको किसी व्यक्ति, संस्था अथवा ठेकेदार कराना होगा। सवाल ये आता है कि इसे कौन-कौन प्रमाणित कर सकता है?

  • कोई भी व्यक्ति जिसके यहाँ श्रमिक की निर्माण कार्य किया है (जैसे किसी का मकान/घर बनते समय वहां मजदूरी की है) वो इस फॉर्म को प्रमणित कर सकता है और अपना हस्ताक्षर करके अपनी संपर्क जानकारी दे सकते है। इस फॉर्म को प्रमाणित करने वाले व्यक्ति से कभी भी संपर्क करके श्रमिक के बारे में जानकारी ली जा सकती है और जानकारी का मिलान नहीं होने पर श्रमिक पंजीयन को रद्द भी किया जा सकता है।
  • कोई भी सरकारी या प्राइवेट ठेकेदार जिसके अधीन श्रमिक ने कोई भी निर्माण कार्य किया हो।
  • कोई भी सरकारी या प्राइवेट कंपनी जो निर्माण कार्य में कार्यरत है और श्रमिक ने उस कंपनी में निर्माण कार्य किया है।

ये भी पढ़ें: राशन कार्ड की kyc कैसे करे उत्तर प्रदेश

आशा करते हैं कि पोस्ट में बताई जानकारी आपके लिए काफी हेल्पफुल रही होगी।

पोस्ट को यहाँ तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। पोस्ट से जुड़े सवाल और सुझावों को कमेंट करें। अधिक जानकारी के लिए telegram ग्रुप को ज्वाइन करें।

#onlinesociety #

Facebook
Twitter
Email
Print

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsletter

Follow to get update information, news and free insight.

Latest Post

family id up
Family ID UP- उत्तर प्रदेश की फैमिली आईडी अब ऐसे बनेगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने नागरिकों की सभी योजनाओं को एक जगह जोड़ने के लिए “Parivar ID (Family ID)” योजना शुरू की है। इस Family ID के जरिए हर परिवार को एक unique 12-digit ID नंबर दिया जाता है, जिससे सरकार को परिवार की पहचान और उसकी पात्रता (eligibility) समझने में

Read More »
eShram Number update
ई-श्रम कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे बदलें || eShram Number update

ई-श्रम कार्ड जो आज कल लगभग सभी श्रमिकों के बन चुके हैं। ऐसे में अगर आप अपने eshram को डाउनलोड करना चाहते हैं या फिर अपने eShram कुछ अपडेट करना चाहते हैं तो आपको eshram कार्ड में रजिस्टर नंबर से otp के लिए वेरीफाई करना होता है। ऐसे में अगर

Read More »
UP scholarship OTR Registration कैसे करें- सभी छात्रों के लिए जरुरी

अगर आप 9th या उससे ऊपर किसी भी क्लास में पढ़ते हैं और स्कालरशिप के लिए आवेदन करते हैं या इसी साल करने वाले हैं तो इस साल आपको UP Sholarship OTR Registration करना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना OTR Registration के आप किसी भी तरह का स्कालरशिप का

Read More »
Minor to Major Pan card Update
Minor to Major Pan card Update- 18 साल के बाद पैनकार्ड में फोटो ऐसे लगेगा।

अगर आपका पैन कार्ड 18 साल से कम उम्र पर बना हुआ था, तो आपके पैन कार्ड में फोटो नहीं लगा होगा उसकी जगह Minor लिखा होगा क्योकि वो पैन कार्ड माइनर पैन कार्ड है। ऐसे में आपको 18 की उम्र होने के बाद अपने पैन कार्ड को अपडेट करना

Read More »
MJPRU Admission Process
MJPRU Admission Process- रोहिलखण्ड से सम्बद्ध कॉलेज में एडमिशन कैसे होगा?

हमने अपनी लास्ट पोस्ट में जाना था की MJPRU में एडमिशन के लिए फॉर्म कैसे भरना है। जिसमे काफी लोगो के सवाल थे कि उस यूनिवर्सिटी फॉर्म कोई भी मार्क्स नहीं पूछे गए थे तो मेरिट लिस्ट कैसे लगेगी। किसी भी कॉलेज का नाम नहीं भरा गया था तो किस

Read More »