Farmer Registry- घर बैठे करें फार्मर रजिस्ट्री, जाने पूरी प्रोसेस

arrow_1.png
Farmer Registry

भारत एक कृषि प्रधान देश है, और किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए उनकी पहचान और पंजीकरण अनिवार्य है। Farmer Registry (किसान पंजीकरण) के जरिए सरकार किसानों को सब्सिडी, बीमा, और अन्य सुविधाएं प्रदान करती है। अच्छी खबर यह है कि अब आप घर बैठे ऑनलाइन फार्मर रजिस्ट्री कर सकते हैं।

इस ब्लॉग में हम आपको फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया, इसके लाभ, और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देंगे।


फार्मर रजिस्ट्री के लाभ

  1. सरकारी योजनाओं का लाभ: फसल बीमा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना और सब्सिडी जैसी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए रजिस्ट्री जरूरी है।
  2. आधुनिक तकनीक तक पहुंच: किसानों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए कृषि संबंधित सलाह, बीज, और उपकरणों की जानकारी मिलती है।
  3. क्रेडिट सुविधा: पंजीकृत किसानों को कृषि ऋण और अन्य वित्तीय सहायता प्राप्त करने में आसानी होती है।

आवश्यक दस्तावेज

फार्मर रजिस्ट्री के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:

  1. आधार कार्ड: पहचान और पते के प्रमाण के लिए।
  2. भूमि के कागजात: जैसे खसरा-खतौनी या पट्टा।
  3. राशन कार्ड या फैमिली कार्ड
  4. आधार में लिंक मोबाइल नंबर: OTP सत्यापन और जानकारी प्राप्त करने के लिए।

घर बैठे प्लास्टिक आधार कार्ड प्राप्त करें मात्र 50/- में।


Farmer Registry Process

फार्मर रजिस्ट्री हर राज्य की कृषि विभाग की वेबसाइट के जरिए की जाती है। अगर आप उत्तर प्रदेश है तो आगे की प्रोसेस को फॉलो करके आप घर बैठे Farmer Registry कर सकते हैं इसके लिए आपको कहीं भी जाने की जरुरत नहीं है:-

1. Farmer Registration

  • upfr.agristack.gov.in पोर्टल के लिए ओपन करना है।
  • Home Page पर Log In as में Farmer को सेलेक्ट करें और उसके बाद नीचे Create New User Account पर क्लिक करें।
  • किसान का आधार कार्ड नंबर दर्ज करके टैब दबाये।
  • आधार में लिंक नंबर पर एक otp भेज दिया जायेगा उस otp सत्यापन करें।
  • किसान की जानकारी आधार के हिसाब से आ जाएगी।
  • अब आपको एक मोबाइल नंबर को दर्ज करके otp का सत्यापन करना है।
  • मोबाइल का सत्यापन होने के बाद आपको पासवर्ड बनाने का ऑप्शन मिल जायेगा।
  • आपको एक पासवर्ड को बना लेना और Create My Account पर क्लिक कर देना है।
  • आपका आकउंट सफलतापूर्वक बन जायेगा।
Farmer Registry Process

2. Farmer Registry online

  • अब आपको लॉगिन करना है, लॉगिन करने के लिए आप अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करेंगे।
  • लॉगिन होने के बाद आपको Register as a farmer पर क्लिक करना है।
  • आपको नंबर अपडेट करने के ऑप्शन मिलेगा जिसमे आपको No को सेलेक्ट करना है।
  • अब आपकी सभी जानकारी पहले से ही आ जाएगी जिसमे कुछ बेसिक जानकारी को भरना होगा।
  • आपको किसान की केटेगरी को सेलेक्ट करेंगे, किसान का गांव सेलेक्ट करेंगे।
  • अब आपको किसान की जमीन की जानकारी देनी होगी।
  • Fetch Land Details पर क्लिक करना है और अपने जिले, तहसील और गांव को सेलेक्ट कर लेंगे है।
  • Survey Number में खसरा संख्या/ गाटा संख्या को दर्ज करेंगे और Sub Survey Number में यूनिक गाटा संख्या को दर्ज करेंगे जो कि आपको नहीं खतौनी डाउनलोड करने पर आसानी से मिल जाएगी।
  • submit करने पर खतौनी में सभी किसानो के नाम आ जायेंगे आपको अपने किसान का नाम को सेलेक्ट करना है और add पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद अगर आपकी और भी जमीन होती है तो आपको इसी तरह से एक-एक करके उन्हें भी जोड़ लेना है।
  • सभी जमीन जुड़ने के बाद Verify All land पर क्लिक करना है।
  • अब आपको नीचे सभी Declaration को सेलेक्ट करके, सबमिट पर क्लिक कर देना है।
  • आपका आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट हो जायेगा।
Farmer Registry online

3. Kyc with eSign

  • अब आपको अपने आवेदन का वेरिफिकेशन करना होगा जिसे आप आधार कार्ड के eSign के माध्यम से आसानी से कर पाएंगे।
  • eSign करने के लिए आधार otp को सेलेक्ट करें और proceed करें।
  • आधार नंबर को दर्ज करके otp का वेरिफिकेशन करें।
  • आपका eSign होते ही Farmer Registry पूरी हो जाएगी और आपको एक enrollment No. जिससे आप अपने आवेदन की स्थिति को चेक कर सकते हैं।
Farmer Registry kyc

लेबर कार्ड कैसे बनाये जाने पूरी प्रोसेस


आवेदन की स्थिति कैसे जांचें?

फार्मर रजिस्ट्री का स्टेटस जानने के लिए:

  1. upfr.agristack.gov.in पोर्टल के लिए ओपन करना है।
  2. Check Enrollment Status पर क्लिक करना है।
  3. आधार कार्ड नंबर या एनरोलमेंट नंबर को दर्ज करके check पर क्लिक करना है।
  4. आपने आवेदन की स्थिति आपको दिखाई दे जाएगी।
farmer registry status

ध्यान देने योग्य बातें

  1. सही जानकारी भरें ताकि आवेदन अस्वीकृत न हो।
  2. मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सक्रिय रखें, क्योंकि सारी जानकारी इन पर भेजी जाएगी।
  3. भूमि विवरण सही होना चाहिए।
  4. किसी भी जानकारी के लिए अपने हलके के लेखपाल से संपर्क करें।
  5. जानकारी पूरी होने के बाद ही आवेदन करें।

आशा करते हैं पूरी प्रॉसेस आपके लिए काफी हेल्पफुल रही होगी पोस्ट को यहाँ तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। पोस्ट से जुड़े सवाल और सुझावों को कमेंट करें। अधिक जानकारी के लिए telegram ग्रुप को ज्वाइन करें।

#onliensociety #farmerregistry #farmerregistration

Facebook
Twitter
Email
Print

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsletter

Follow to get update information, news and free insight.

Latest Post

New PAN Card Rules 01 April 2026: घर बैठे PAN कार्ड कैसे बनाएं

अगर आप नया PAN कार्ड बनवाना चाहते हैं और आपको लग रहा है कि प्रक्रिया मुश्किल है—तो ये आपकी गलतफहमी है।सरकार ने PAN कार्ड बनाने की प्रक्रिया को पहले से काफी आसान कर दिया है। अब आप घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से ही PAN कार्ड बना सकते हैं। इस

Read More »
pm maandhan yojana
CSC/maandhan.in पर पंजीकरण करें- “क्या आप ₹3,000 पेंशन के लिए योग्य हैं?”

आज कल सभी लोगो के फ़ोन में एक Message देखने के लिए मिल रहा है,”CSC/maandhan.in पर पंजीकरण करें। PM-SYM पेंशन रु 3,000।” CSC/maandhan.in पर पंजीकरण करें- “क्या आप ₹3,000 पेंशन के लिए योग्य हैं? यही जानेंगे की आज की इस ब्लॉग पोस्ट में। साथ ही जानेंगे की ये आपके लिए

Read More »
family id up
Family ID UP- उत्तर प्रदेश की फैमिली आईडी अब ऐसे बनेगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने नागरिकों की सभी योजनाओं को एक जगह जोड़ने के लिए “Parivar ID (Family ID)” योजना शुरू की है। इस Family ID के जरिए हर परिवार को एक unique 12-digit ID नंबर दिया जाता है, जिससे सरकार को परिवार की पहचान और उसकी पात्रता (eligibility) समझने में

Read More »
eShram Number update
ई-श्रम कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे बदलें || eShram Number update

ई-श्रम कार्ड जो आज कल लगभग सभी श्रमिकों के बन चुके हैं। ऐसे में अगर आप अपने eshram को डाउनलोड करना चाहते हैं या फिर अपने eShram कुछ अपडेट करना चाहते हैं तो आपको eshram कार्ड में रजिस्टर नंबर से otp के लिए वेरीफाई करना होता है। ऐसे में अगर

Read More »
UP scholarship OTR Registration कैसे करें- सभी छात्रों के लिए जरुरी

अगर आप 9th या उससे ऊपर किसी भी क्लास में पढ़ते हैं और स्कालरशिप के लिए आवेदन करते हैं या इसी साल करने वाले हैं तो इस साल आपको UP Sholarship OTR Registration करना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना OTR Registration के आप किसी भी तरह का स्कालरशिप का

Read More »