Aadhar update online- आधार कार्ड में पिता / पति का नाम कैसे बदलें

arrow_1.png
Aadhar update online

आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है जिसका उपयोग पहचान प्रमाण और पते के प्रमाण के रूप में होता है। अगर आपके आधार कार्ड में आपके पिता या पति का नाम गलत है या आप शादी के बाद अपने आधार कार्ड में पिता की जगह पति का नाम करना कहते हैं तो आप इसे घर बैठे ही ऑनलाइन कर सकते हैं इसके लिए आपके आधार में नंबर लिंक होना चाहिए। इस पोस्ट में हम Aadhar update online की प्रोसेस को जानेंगे।

Aadhar update online

किसी भी आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए आपको एक वैलिड डाक्यूमेंट्स देना होता है उस डाक्यूमेंट्स में वो जानकारी मौजूद होनी चाहिए जिसे आप अपडेट करना चाहते हैं।

पिता/पति का नाम अपडेट करने के लिए डाक्यूमेंट्स

अगर आप पति या पिता का नाम अपडेट करना चाहते हैं तो आपको पूरे एड्रेस को अपडेट करना होगा और उसमे आपको एड्रेस प्रूफ के ही डाक्यूमेंट्स देने होंगे। इसके लिए आप नीचे दिए डाक्यूमेंट्स में से किसी एक लगा सकते हैं:-

  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • वोटर आईडी कार्ड
  • मैरिज सर्टिफिकेट
  • गवर्नमेंट जॉब आईडी कार्ड
  • बिजली बिल
  • स्टैंडर्ड सर्टिफिकेट सर्टिफाइड वाय ग्राम प्रधान/MLA/MLC

आधार संसोधन फॉर्म कैसे भरें।

आधार कार्ड में पिता/पति का नाम बदलने के तरीके:

आधार कार्ड में किसी भी जानकारी को बदलने के लिए UIDAI ने दो मुख्य विकल्प दिए हैं:

  1. ऑनलाइन प्रक्रिया
  2. ऑफलाइन प्रक्रिया (आधार सेवा केंद्र या नामांकन केंद्र के माध्यम से)

आसानी से बनेगा पासपोर्ट, जाने पूरी प्रोसेस

1. ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा नाम बदलें

ऑनलाइन घर बैठे आधार कार्ड में पिता या पति का नाम अपडेट करने के लिए आप बताये स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:-

  • सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “Login” पर क्लिक करें और आधार नंबर और कॅप्टचा को भर कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपके आधार से लिंक नंबर पर एक otp भेजा जायेगा।
  • OTP दर्ज करके Proceed पर क्लिक करेंगे।
  • आप Myaadhar में सफलतापूर्वक लॉगिन हो जायेंगे।
  • आपको Address Update पर क्लिक करना है।
  • अब आपको Update Address online को सेलेक्ट करके प्रोसीड पर क्लिक करना है।
  • आपके सामने पुराना पिता का नाम और पता आ जायेगा। उसके नीचे आपके अपनी अपडेटेड जानकारी को भर देंगे।
  • जानकारी को भरने के बाद डाक्यूमेंट्स को सेलेक्ट करेंगे और डाक्यूमेंट्स को अपलोड कर देंगे।
  • अब आपको सबमिट कर देना है और एक बार सभी जानकारी को ध्यान से चेक कर लेना है।
  • सभी जानकारी ठीक होने पर आपको पेमेंट के लिए proceed करना है और 50 रूपए की फीस का भुगतान कर देना है।
  • सफलतापूर्वक भुगतान के बाद रिसीप्ट को डोलोड कर लेंगे।
  • रसीद में प्राप्त SRN नंबर से आप अपने अपडेट की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं।
  • 4-5 दिन में आपका आधार कार्ड अपडेट हो जायेगा जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
aadhar update online

2. ऑफलाइन प्रक्रिया द्वारा नाम बदलें

अगर आप ऑनलाइन प्रक्रिया का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं या फिर आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो आप ऑफलाइन माध्यम से भी आधार में पिता/पति का नाम बदल सकते हैं। इसके लिए आपको नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा। उसके बाद आपके आधार अपडेट फॉर्म भरके सपोर्टिंग डाक्यूमेंट्स को देना होगा। केंद्र पर आपका बायोमेट्रिक सत्यापन करके आधार कार्ड में अपडेट कर दिया जायेगा और आपको एक स्लिप दी जाएगी। आधार अपडेट होने के बाद आप इस स्लिप से अपना अपडेटेड आधार कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

एक आधार अपडेट करने के लिए जो भी जरुरी जानकारी होती है वो हमें इस पोस्ट में बता दी है बाकी किसी भी क्वेश्चन के लिए कमेंट बॉक्स में स्वागत है, अधिक जानकारी के लिए हमारी यूट्यूब वीडियो को देख सकते हैं।

पोस्ट को यहाँ तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। पोस्ट से जुड़े सवाल और सुझावों को कमेंट करें। अधिक जानकारी के लिए telegram ग्रुप को ज्वाइन करें।

#onlinesociety #aadharupdate #aadharupdateonline

Facebook
Twitter
Email
Print

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsletter

Follow to get update information, news and free insight.

Latest Post

family id up
Family ID UP- उत्तर प्रदेश की फैमिली आईडी अब ऐसे बनेगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने नागरिकों की सभी योजनाओं को एक जगह जोड़ने के लिए “Parivar ID (Family ID)” योजना शुरू की है। इस Family ID के जरिए हर परिवार को एक unique 12-digit ID नंबर दिया जाता है, जिससे सरकार को परिवार की पहचान और उसकी पात्रता (eligibility) समझने में

Read More »
eShram Number update
ई-श्रम कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे बदलें || eShram Number update

ई-श्रम कार्ड जो आज कल लगभग सभी श्रमिकों के बन चुके हैं। ऐसे में अगर आप अपने eshram को डाउनलोड करना चाहते हैं या फिर अपने eShram कुछ अपडेट करना चाहते हैं तो आपको eshram कार्ड में रजिस्टर नंबर से otp के लिए वेरीफाई करना होता है। ऐसे में अगर

Read More »
UP scholarship OTR Registration कैसे करें- सभी छात्रों के लिए जरुरी

अगर आप 9th या उससे ऊपर किसी भी क्लास में पढ़ते हैं और स्कालरशिप के लिए आवेदन करते हैं या इसी साल करने वाले हैं तो इस साल आपको UP Sholarship OTR Registration करना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना OTR Registration के आप किसी भी तरह का स्कालरशिप का

Read More »
Minor to Major Pan card Update
Minor to Major Pan card Update- 18 साल के बाद पैनकार्ड में फोटो ऐसे लगेगा।

अगर आपका पैन कार्ड 18 साल से कम उम्र पर बना हुआ था, तो आपके पैन कार्ड में फोटो नहीं लगा होगा उसकी जगह Minor लिखा होगा क्योकि वो पैन कार्ड माइनर पैन कार्ड है। ऐसे में आपको 18 की उम्र होने के बाद अपने पैन कार्ड को अपडेट करना

Read More »
MJPRU Admission Process
MJPRU Admission Process- रोहिलखण्ड से सम्बद्ध कॉलेज में एडमिशन कैसे होगा?

हमने अपनी लास्ट पोस्ट में जाना था की MJPRU में एडमिशन के लिए फॉर्म कैसे भरना है। जिसमे काफी लोगो के सवाल थे कि उस यूनिवर्सिटी फॉर्म कोई भी मार्क्स नहीं पूछे गए थे तो मेरिट लिस्ट कैसे लगेगी। किसी भी कॉलेज का नाम नहीं भरा गया था तो किस

Read More »