इस पोस्ट में आप जानेंगे की विवाहित महिलाओं का प्रमाण पत्र बनवाने की क्या प्रोसेस रहती है, क्या-क्या जरुरी कागज लगते हैं और सबसे जरुरी Mayke ki report फार्म क्या होता है|
विवाहित महिलाओं का जाति प्रमाण पत्र कैसे बनेगा
कोई भी विवाहित महिला का प्रमाण पत्र वनवाने के लिए बही प्रोसेस रहती है जो कि किसी नॉर्मल केस में रहती है, बस यहाँ पर एक कागज बढ़ जाता है जिसे हम Mayke ki report बोलते हैं|
जाति प्रमाण पत्र के लिए जरुरी कागज
- फोटो
- आधार कार्ड
- मायके की रिपोर्ट
- स्व. प्रमाणित घोषणा पत्र
- पति का आधार कार्ड
ये भी पढ़ें: Gpay से कमाओ दिन के 1000 रुपये, जानें कैसे?
विवाहित महिला का जाति प्रमाण पत्र वनवाने के लिए आपको उपरोक्त सभी कागजों की जरुरत पड़ती है, जिसमे आप सभी कागज आसानी से मिल जायेंगे बस मायके की रिपोर्ट आपको विवाहित महिला के मायके से बनवानी होगी|
Mayke ki report कैसे बनेगी
विवाहित महिला का जाति प्रमाण पत्र वनवाने के लिए मायके की रिपोर्ट सबसे जरुरी कागजो में से एक होता है, मायके की रिपोर्ट लगभग सभी जगह ऑफलाइन प्रक्रिया से ही बनाई जाती है जिसके लिए आपको कुछ जरुरी कागज चाहिए,
- पुराना जाति प्रमाण पत्र (महिला या मायके पक्ष से किसी का)
- महिला का फोटो
- महिला का आधार कार्ड
- महिला के पति का आधार कार्ड
- महिला के पिता का आधार कार्ड
स्टेप 1: सबसे पहले ऊपर दिए लिंक से फॉर्म को डोलोड करें और फॉर्म दी हुई सभी जानकारी को ध्यान से भरें। फॉर्म में किसी भी तरह की गलत जानकारी को न भरें। फॉर्म के साथ ही ऊपर बताये हुए सभी जरुरी डॉक्युमेंट्स को फॉर्म के साथ जोड़ें।
स्टेप 2: महिला के मायके की तहसील में जाये और तहसीलदार से फॉर्म को हस्ताक्षर करा कर अग्रेषित कराएं।
स्टेप 3: सभी डाक्यूमेंट्स को लेखपाल के पास लेकर जाये, लेखपाल सभी जानकारी को चेक करके अपनी रिपोर्ट लिखेंगे।
स्टेप 4: सभी सभी डाक्यूमेंट्स को लेकर कानून गो के पास जाये जो लेखपाल की लिखी रिपोर्ट की समीक्षा करेंगे और रिपोर्ट को अग्रेषित करेंगे।
स्टेप 5: आखिरी चरण में रिपोर्ट तहसीलदार के पास पहुँचती है, जहाँ तहसीलदार रिपोर्ट पर आखिरी मोहर लगाते हैं और रजिस्टर में उसकी एंट्री होती है, रजिस्टर में एंट्री का क्रमांक आपकी रिपोर्ट में भी लिखा जाता है।
इन सभी काम को पूरा करने के बाद आपके मायके की रिपोर्ट तैयार है, जिसे केवल एक बार ही बनवाना होता है, इसी से आप ससुराल के पते से नई जाति प्रमाण पत्र को बनवा सकते हैं।

मायके की रिपोर्ट बनवाने का फॉर्मेट यहाँ से डाउनलोड करें 👉 Click here
जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे करें
ऊपर बताये सभी कागज पूरे हो जाने के बाद आपको जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा, ऑनलाइन करने के लिए आप अपने निकटतम जन सेवा केंद्र पर जा सकते है,वहां पर आप 60-70 देकर अपना जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन करा सकते हैं, अगर आपके आस-पास जन सेवा केंद्र नहीं है या आप जाना नहीं चाहते हैं तो आप घर बैठे भी सिटीजन पोर्टल के माध्यम से अपना जाति प्रमाण पत्र फ़ोन या लैपटॉप से ऑनलाइन कर सकते हैं, इसके ऊपर हम एक यूट्यूब वीडियो भी बना चुके हैं |
पोस्ट को पूरा पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। पोस्ट जुड़े सवाल और सुझाव हमें कमेंट करें।





2 Responses
Nice post sir
thanks dear