उ०प्र० Class-11 scholarship फॉर्म कैसे भरें?

arrow_1.png
Class-11 scholarship

उत्तर प्रदेश सरकार हर साल विभिन्न वर्ग के छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान करती है, जिससे वे अपनी शिक्षा को जारी रख सकें। यदि आप उत्तर प्रदेश के किसी स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ रहे हैं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं, तो आप भी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस ब्लॉग में हम बताएंगे कि उ०प्र० Class 11 scholarship फॉर्म कैसे भरा जाता है।

आवेदन के लिए पात्रता

स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने से पहले यह जानना जरूरी है कि आप पात्र हैं या नहीं। स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के लिए आपको निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा:

  1. स्थायी निवासी: उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  2. शैक्षिक योग्यता: कक्षा 11 में पढ़ाई कर रहे हों।
  3. वार्षिक आय: आपके परिवार की वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र में ₹2,00,000 और शहरी क्षेत्र में ₹2,50,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  4. जातिगत प्रमाणपत्र: SC/ST/OBC वर्ग के छात्रों के पास जाति प्रमाणपत्र होना चाहिए।

ये भी पढ़ें: राशन कार्ड की kyc कैसे करें

scholarship आवेदन के लिए दस्तावेज

  • हाई-स्कूल मार्कशीट
  • लास्ट ईयर मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • फीस रसीद
  • आधार में लिंक मोबाइल नंबर

Class-11 scholarship फॉर्म ऑनलाइन प्रोसेस

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले, उत्तर प्रदेश सरकार की स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाएं।
  2. नया रजिस्ट्रेशन करें:
    • वेबसाइट पर जाकर “Student” सेक्शन में जाएं और “New Registration” पर क्लिक करें।
    • अब अलग-अलग केटेगरी के हिसाब से बॉक्स ओपन होंगे।
    • अपनी केटेगरी के हिसाब से बॉक्स में से Postmatric Intermediate (Fresh) को सेलेक्ट कर लेंगे।
    • आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसमें आपकी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, हाई-स्कूल का रोल नंबर और मोबाइल नंबर आदि भरना होगा।
    • सभी आवश्यक विवरण भरने के बाद, “Submit” पर क्लिक करें।
    • आपके दर्ज किये हुए नंबर पर एक otp भेजा जायेगा। आप otp को वेरीफाई करके रजिस्ट्रेशन को पूर्ण कर लेना है।
scholarship form kaise bhare
  1. लॉगिन करें:
    • रजिस्ट्रेशन के बाद आपको दोबारा से वेबसाइट के लिए ओपन करना है।
    • वेबसाइट पर जाकर “Student” सेक्शन में जाएं और “Fresh Login” पर क्लिक करें।
    • रजिस्ट्रेशन प्रिंट में जो रजिस्ट्रेशन नंबर मिला है वो दर्ज करके, मोबाइल नंबर और पासवर्ड को दर्ज करें।
    • सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद कॅप्टचा को भरके लॉगिन पर क्लिक करें।
  2. डिजिलॉकर सत्यापन:
    • लॉगिन करने के बाद सबसे पहले आपको डिजिलॉकर का सत्यापन करना होगा।
    • डिजिलॉकर सत्यापन पर क्लिक कर देना और आधार को डिजिलॉकर से वेरिफिकेशन को पूरा कर देना है।
    • डिजिलॉकर का सत्यापन सफलतापूर्वक होने पर आपकी पर्सनल जानकारी आधार से आ जाएगी।
  3. स्कॉलरशिप फॉर्म भरें:
    • डिजिलॉकर का सत्यापन होने एक बाद, आपको स्कॉलरशिप फॉर्म भरने का विकल्प मिलेगा।
    • सभी आवश्यक जानकारी, जैसे कि आपकी शैक्षिक जानकारी, बैंक अकाउंट डिटेल्स आदि सही-सही भरें।
  4. आय जाति का सत्यापन:
    • फॉर्म भरने के बाद, आपको आय प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र का वेरिफिकेशन करना होगा।
    • सबसे पहले आपको आय प्रमाण का अप्लीकेशन नंबर और सर्टिफिकेट नंबर को दर्ज करके सत्यापन कर देना है और इसी तरीके से जाति प्रमाण का भी वेरिफिकेशन कर देना है।
    • दोनों सर्टिफिकेट का सत्यापन होने के बाद चेक प्रिंट को निकाल लेना है और सभी जानकारी को ध्यान से चेक करना है।
  5. फाइनल सबमिशन करें:
    • चेक प्रिंट में सभी जानकारी को ध्यान से चेक करने के बाद, अगर सभी जानकारी ठीक होती है तो आपको फॉर्म को लॉक कर देना है।
    • फॉर्म को लॉक करने के बाद आपको 3 दिन का इंतज़ार करना पड़ेगा।
  6. फॉर्म का प्रिंटआउट लें:
    • फॉर्म को लॉक करने के 3 दिन बाद आप फॉर्म का फाइनल प्रिंट निकाल सकते हैं।
    • फॉर्म का फाइनल प्रिंट में सभी डाक्यूमेंट्स को लगाने के बाद आपको इसे कॉलेज में जमा कर देना है।
    • फॉर्म की एक कॉपी आपको भविष्य के लिए अपने पास भी सुरक्षित रखनी है।

ये भी पढ़ें: आय, जाति प्रमाण पत्र का वेरिफिकेशन कैसे निकालें

आशा करते हैं कि पोस्ट में बताई जानकारी आपके लिए काफी हेल्पफुल रही होगी। अधिक जानकारी के लिए आप हमारी यूट्यूब वीडियो को देख सकते हैं।

पोस्ट को यहाँ तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। पोस्ट से जुड़े सवाल और सुझावों को कमेंट करें। अधिक जानकारी के लिए telegram ग्रुप को ज्वाइन करें।

#onlinesociety #scholarship2024 #upscholarship

Facebook
Twitter
Email
Print

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsletter

Follow to get update information, news and free insight.

Latest Post

New PAN Card Rules 01 April 2026: घर बैठे PAN कार्ड कैसे बनाएं

अगर आप नया PAN कार्ड बनवाना चाहते हैं और आपको लग रहा है कि प्रक्रिया मुश्किल है—तो ये आपकी गलतफहमी है।सरकार ने PAN कार्ड बनाने की प्रक्रिया को पहले से काफी आसान कर दिया है। अब आप घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से ही PAN कार्ड बना सकते हैं। इस

Read More »
pm maandhan yojana
CSC/maandhan.in पर पंजीकरण करें- “क्या आप ₹3,000 पेंशन के लिए योग्य हैं?”

आज कल सभी लोगो के फ़ोन में एक Message देखने के लिए मिल रहा है,”CSC/maandhan.in पर पंजीकरण करें। PM-SYM पेंशन रु 3,000।” CSC/maandhan.in पर पंजीकरण करें- “क्या आप ₹3,000 पेंशन के लिए योग्य हैं? यही जानेंगे की आज की इस ब्लॉग पोस्ट में। साथ ही जानेंगे की ये आपके लिए

Read More »
family id up
Family ID UP- उत्तर प्रदेश की फैमिली आईडी अब ऐसे बनेगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने नागरिकों की सभी योजनाओं को एक जगह जोड़ने के लिए “Parivar ID (Family ID)” योजना शुरू की है। इस Family ID के जरिए हर परिवार को एक unique 12-digit ID नंबर दिया जाता है, जिससे सरकार को परिवार की पहचान और उसकी पात्रता (eligibility) समझने में

Read More »
eShram Number update
ई-श्रम कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे बदलें || eShram Number update

ई-श्रम कार्ड जो आज कल लगभग सभी श्रमिकों के बन चुके हैं। ऐसे में अगर आप अपने eshram को डाउनलोड करना चाहते हैं या फिर अपने eShram कुछ अपडेट करना चाहते हैं तो आपको eshram कार्ड में रजिस्टर नंबर से otp के लिए वेरीफाई करना होता है। ऐसे में अगर

Read More »
UP scholarship OTR Registration कैसे करें- सभी छात्रों के लिए जरुरी

अगर आप 9th या उससे ऊपर किसी भी क्लास में पढ़ते हैं और स्कालरशिप के लिए आवेदन करते हैं या इसी साल करने वाले हैं तो इस साल आपको UP Sholarship OTR Registration करना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना OTR Registration के आप किसी भी तरह का स्कालरशिप का

Read More »