UP Scholarship Renewal- छात्रवृत्ति का फॉर्म नवीनीकरण कैसे करे

अगर आपने 9th क्लास में स्कालरशिप का फॉर्म भरा था तो आपको 10th क्लास में रिन्यूअल करना होगा। 11th क्लास के बाद 12th में रिन्यूअल करना होगा और किसी भी डिप्लोमा या डिग्री में 1st year का फॉर्म भरा है तो बाकी सालों में फॉर्म को रिन्यूअल करना होगा। तो आज की इस पोस्ट में आप जानेंगे कि UP Scholarship Renewal फॉर्म कैसे भर सकते हैं।

Scholarship Renewal जरुरी डाक्यूमेंट्स

स्कालरशिप को रिन्यूअल करने में ज्यादा जानकारी को भरना नहीं होता है बस कुछ जानकारी को अपडेट करना होता है जो आपने पिछली साल भरी थी। रिन्यूअल स्कॉलरशिप फॉर्म में आपको नीचे दिए डॉक्यूमेंट की जरुरत पड़ेगी:-

  • पिछले साल का स्कालरशिप का फॉर्म
  • आधार कार्ड
  • आधार कार्ड में लिंक मोबाइल नंबर
  • पिछले साल की मार्कशीट

ये भी पढ़ें: राशन कार्ड की kyc कैसे करे उत्तर प्रदेश

UP Scholarship Renewal

स्कालरशिप फॉर्म को रिन्यूअल करने के लिए आपको नीचे बताये स्टेप्स को फॉलो करना है:-

  • सबसे पहले आपको www.scholarship.up.gov.in वेबसाइट के लिए ओपन करना है।
  • वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको student पर क्लिक करके Renewal Login पर क्लिक करना है।
  • Renewal login में आपका जिस भी क्लास का फॉर्म रिन्यूअल होना है उसे सेलेक्ट कर लेना है।
  • आपके सामने लॉगिन विंडो आ जाएगी, जिसमे आपको अपनी जानकारी को भरकर लॉगिन कर लेना है।
  • लॉगिन करने के लिए पिछले साल का ही पासवर्ड चाहिए पासवर्ड याद न होने पर आप उसे लिंक पर क्लिक करके forget कर सकते हैं।
UP Scholarship Renewal kaise kare

ये भी पढ़ें: NPCI status Problem Solved

छात्रवृत्ति का फॉर्म नवीनीकरण कैसे करे

  • लॉगिन होने के बाद आपको अपने पहले NPCI का सत्यापन करना है तो आप क्लिक करके Check NPCI Status पर क्लिक करना है।
  • अब आपको अपने फॉर्म का संसोधन करना है तो लिंक पर क्लिक कर देना है।
  • संसोधन विंडो में आपको अपने लास्ट क्लास के नंबर को अपडेट करना है और इस साल की एडमिशन डेट और फेस को भी अपडेट कर देना है।
  • सभी जानकारी को अपडेट करने के बाद सबमिट कर देना है।
  • अब अपनी भरी हुयी जानकारी का एक चेक प्रिंट निकाल लेना है।
  • चेक प्रिंट दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से चेक कर लेना है।
  • किसी भी जानकारी में कुछ गलती होने पर आप लॉगिन करके उसमे संसोधन कर सकते हैं।
  • सभी जानकारी ठीक होने पर आपको अपने आवेदन को लॉक कर देना है।
  • 10th क्लास का रिन्यूअल होने पर तुरंत ही फाइनल प्रिंट को निकल सकते हैं।
  • 10th क्लास को छोड़ कर किसी और क्लास का रिन्यूअल होने पर आप तीसरे दिन फाइनल प्रिंट को निकल सकते हैं।

आशा करते हैं कि पोस्ट में बताई जानकारी आपके लिए काफी हेल्पफुल रही होगी। अधिक जानकारी के लिए आप हमारी यूट्यूब वीडियो को देख सकते हैं।

पोस्ट को यहाँ तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। पोस्ट से जुड़े सवाल और सुझावों को कमेंट करें। अधिक जानकारी के लिए telegram ग्रुप को ज्वाइन करें।

#onlinesociety #upscholarship #scholarshiprenewal

Leave a Comment