Ration card कैसे बनेगा- क्या-क्या डाक्यूमेंट्स चाहिए, कहाँ डाक्यूमेंट्स को जमा करना है।

arrow_1.png
Ration card

राशन कार्ड भारत में एक महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज है, जिसका उपयोग न केवल सब्सिडी पर अनाज और अन्य वस्तुएं लेने के लिए किया जाता है, बल्कि यह एक पहचान पत्र के रूप में भी मान्य होता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि Ration card कैसे बनता है, तो आप पूरी पोस्ट को ध्यान से पढ़ें और सभी जानकारी को समझकर आप आसानी से अपने राशन कार्ड को बनवा सकते हैं।


Ration card के प्रकार

भारत में राशन कार्ड मुख्यतः तीन प्रकार के होते हैं:

  1. BPL (गरीबी रेखा के नीचे): यह उन परिवारों के लिए है जिनकी आय गरीबी रेखा से कम है।
  2. APL (गरीबी रेखा से ऊपर): यह उन परिवारों के लिए है जिनकी आय गरीबी रेखा से ऊपर है।
  3. AAY (अंत्योदय अन्न योजना): यह बेहद गरीब परिवारों को सब्सिडी पर राशन देने के लिए है।

ये भी पढ़ें:  सरकार देगी बेटियों की शादी के लिए 20,000


राशन कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज

राशन कार्ड बनवाने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:

  • परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड।
  • आय प्रमाण पत्र
  • मुखिया के बैंक पासबुक
  • मुखिया का पासपोर्ट फोटो

* भारत के लगभग सभी राज्यों में मुखिया घर की सबसे बड़ी महिला के लिए ही बनाया जाता है।

* आय प्रमाण पत्र मुखिया या उनके पति का लगेगा।


राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया

ऑफलाइन प्रक्रिया:

लगभग सभी राज्यों में राशन कार्ड बनने की प्रोसेस के लिए ऑनलाइन कर दिया गया है। लेकिन अन्तोदय राशन कार्ड अब भी ऑफलाइन ही बन रहे हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले अपनी तहसील में जाकर राशन कार्ड का फॉर्म प्राप्त करना होगा। उसके बाद सभी जानकारी को भरके और सभी डाक्यूमेंट्स को उसमे लगा कर आपूर्ति कार्यालय में जमा कर देना है।

    ऑनलाइन प्रक्रिया:

    राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:

    • अपने राज्य की खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की वेबसाइट खोलें।
    • अपने राज्य की वेबसाइट खोलने के लिए सबसे पहले लिंक पर क्लिक करें
    • अब आपको ऊपर Ration cards पर क्लिक करके Ration card details on state portals पर क्लिक करना है।
    • सभी राज्यों के नाम आपको दिखाई देंगे।
    • किसी भी राज्य की वेबसाइट लिए आप उस राज पर क्लिक करेंगे तो उस वेबसाइट पर पहुंच जायेंगे।

      रजिस्ट्रेशन करें

      • राशन कार्ड ऑनलाइन करने के लिए कुछ राज्यों में आप खुद को पोर्टल पर रजिस्टर करके आसानी से आवेदन को ऑनलाइन कर सकते हैं।
      • कुछ राज्यों में आप सीधे राशन कार्ड को ऑनलाइन नहीं कर सकते हैं। इसमें आपको ऑनलाइन करने के लिए किसी जनसेवा केंद्र या csc पर जाना होगा।
      • राशन कार्ड को ऑनलाइन करने के बाद आपको उसकी रसीद को प्राप्त कर लेना है।

      ये भी पढ़ें: घर बैठे प्लास्टिक आधार कार्ड प्राप्त करें मात्र 50/- में।

      सत्यापन और राशन कार्ड जारी:

      • राशन कार्ड का ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आपको वेरिफिकेशन के लिए सभी डाक्यूमेंट्स को कोटेदार के पास जमा कर देना है या फिर आप सीधे सभी डाक्यूमेंट्स को आपूर्ति विभाग में जा कर जमा कर सकते हैं।
      • सभी डाक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन होने के बाद आपका राशन कार्ड बन जाता है जिसे आप कोटेदार के पास से प्राप्त कर सकते हैं या फिर ऑनलाइन वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

        महत्वपूर्ण बातें

        1. राशन कार्ड केवल एक परिवार के नाम पर बनता है।
        2. आवेदन करते समय सही जानकारी दें; गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द हो सकता है।
        3. बीपीएल कार्ड केवल उन्हीं को मिलता है जिनकी आय सरकार द्वारा निर्धारित सीमा से कम है।
        4. राशन कार्ड का उपयोग अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी किया जा सकता है।

        स्टेटस कैसे चेक करें?

        राशन कार्ड का स्टेटस चेक करने के लिए अपने राज्य की राशन कार्ड वेबसाइट पर जाएं। वहां आपको “स्टेटस चेक” का विकल्प मिलेगा। आवेदन संख्या डालकर स्टेटस जान सकते हैं।


        निष्कर्ष

        राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया अब पहले की तुलना में सरल हो गई है। आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह न केवल राशन लेने में मदद करता है, बल्कि कई अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में भी सहायक होता है।

        अगर यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें।

        पोस्ट को यहाँ तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद ! किसी भी सवाल और सुझाव के लिए आप कमेंट कर सकते हैं।

        Facebook
        Twitter
        Email
        Print

        Leave a Reply

        Your email address will not be published. Required fields are marked *

        Newsletter

        Follow to get update information, news and free insight.

        Latest Post

        New PAN Card Rules 01 April 2026: घर बैठे PAN कार्ड कैसे बनाएं

        अगर आप नया PAN कार्ड बनवाना चाहते हैं और आपको लग रहा है कि प्रक्रिया मुश्किल है—तो ये आपकी गलतफहमी है।सरकार ने PAN कार्ड बनाने की प्रक्रिया को पहले से काफी आसान कर दिया है। अब आप घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से ही PAN कार्ड बना सकते हैं। इस

        Read More »
        pm maandhan yojana
        CSC/maandhan.in पर पंजीकरण करें- “क्या आप ₹3,000 पेंशन के लिए योग्य हैं?”

        आज कल सभी लोगो के फ़ोन में एक Message देखने के लिए मिल रहा है,”CSC/maandhan.in पर पंजीकरण करें। PM-SYM पेंशन रु 3,000।” CSC/maandhan.in पर पंजीकरण करें- “क्या आप ₹3,000 पेंशन के लिए योग्य हैं? यही जानेंगे की आज की इस ब्लॉग पोस्ट में। साथ ही जानेंगे की ये आपके लिए

        Read More »
        family id up
        Family ID UP- उत्तर प्रदेश की फैमिली आईडी अब ऐसे बनेगी।

        उत्तर प्रदेश सरकार ने नागरिकों की सभी योजनाओं को एक जगह जोड़ने के लिए “Parivar ID (Family ID)” योजना शुरू की है। इस Family ID के जरिए हर परिवार को एक unique 12-digit ID नंबर दिया जाता है, जिससे सरकार को परिवार की पहचान और उसकी पात्रता (eligibility) समझने में

        Read More »
        eShram Number update
        ई-श्रम कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे बदलें || eShram Number update

        ई-श्रम कार्ड जो आज कल लगभग सभी श्रमिकों के बन चुके हैं। ऐसे में अगर आप अपने eshram को डाउनलोड करना चाहते हैं या फिर अपने eShram कुछ अपडेट करना चाहते हैं तो आपको eshram कार्ड में रजिस्टर नंबर से otp के लिए वेरीफाई करना होता है। ऐसे में अगर

        Read More »
        UP scholarship OTR Registration कैसे करें- सभी छात्रों के लिए जरुरी

        अगर आप 9th या उससे ऊपर किसी भी क्लास में पढ़ते हैं और स्कालरशिप के लिए आवेदन करते हैं या इसी साल करने वाले हैं तो इस साल आपको UP Sholarship OTR Registration करना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना OTR Registration के आप किसी भी तरह का स्कालरशिप का

        Read More »