Motor Insurance Services

मोटर इंश्योरेंस सेवाएँ

Get car and two-wheeler insurance through OnlineSociety. Contact us on WhatsApp for any type of Motor Vehicle policy.

Competitive Insurance Quotes

बाजार में उपलब्ध Quotes से हम लगभग 5%–20% डिस्काउंट में आपका इन्शुरन्स करके देंगे। 

पहले Insurance को समझें

First-Party (Comprehensive) Insurance

यह अपनी गाड़ी का बीमा होता है। इसमें अपनी गाड़ी को दुर्घटना, चोरी, आग और प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान का कवर मिलता है। साथ ही Third-Party Liability भी शामिल होती है।

उदाहरण: आपकी कार दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गई और मरम्मत का खर्च ₹30,000 आया। Comprehensive Insurance होने पर पॉलिसी की शर्तों के अनुसार बीमा कंपनी यह खर्च दे सकती है।

क्या-क्या कवर होता है?
  1. Accident: दुर्घटना में अपनी गाड़ी का नुकसान।

  2. Fire: गाड़ी में आग लगना।

  3. Theft: गाड़ी चोरी होना।

  4. Natural Disaster: बाढ़, भूकंप, तूफान आदि से नुकसान।

  5. Third-Party Damage: दूसरे व्यक्ति, उसकी गाड़ी या संपत्ति को नुकसान।

  6. External Damage: पेड़ गिरना, पत्थर गिरना आदि से नुकसान।

क्या-क्या कवर नहीं होता?
  1. सामान्य टूट-फूट (Wear & Tear)।

  2. बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस गाड़ी चलाना।

  3. शराब या नशे में गाड़ी चलाना।

  4. मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल खराबी (जो दुर्घटना से न हुई हो)।

  5. पॉलिसी की शर्तों के विरुद्ध गाड़ी चलाना।

  6. पॉलिसी में शामिल नहीं किए गए नुकसान।

एक उदाहरण

आपकी कार का एक्सीडेंट हुआ और मरम्मत का खर्च ₹50,000 आया।

  • Comprehensive Insurance है: पात्र नुकसान का भुगतान बीमा कंपनी कर सकती है।

  • सामान्य खराबी से इंजन खराब हुआ: आमतौर पर क्लेम नहीं मिलेगा।

याद रखें: Comprehensive Insurance में भी हर नुकसान का 100% पैसा नहीं मिलता। Deductible, Depreciation और पॉलिसी की शर्तें लागू होती हैं।

Third-Party (TP) Insurance

Third-Party Insurance ऐसा बीमा है जिसमें आपकी गाड़ी से किसी दूसरे व्यक्ति, उसकी गाड़ी या संपत्ति को नुकसान होने पर बीमा कंपनी पॉलिसी के अनुसार उसकी कानूनी देनदारी की भरपाई करती है।

उदाहरण से समझिए

मान लीजिए आप बाइक चला रहे हैं और आपकी बाइक से किसी दूसरी कार का एक्सीडेंट हो जाता है।

  • दूसरी कार का नुकसान ₹20,000 हुआ।

  • दूसरे व्यक्ति को चोट लग गई।

ऐसी स्थिति में Third-Party Insurance आपकी कानूनी देनदारी को कवर कर सकता है।

इसमें क्या-क्या कवर होता है?
  1. दूसरे व्यक्ति को चोट लगना।

  2. दूसरे व्यक्ति की मृत्यु होने पर कानूनी मुआवजा।

  3. दूसरे व्यक्ति की गाड़ी या संपत्ति का नुकसान।

क्या कवर नहीं होता?
  • आपकी अपनी गाड़ी का नुकसान।

  • आपकी अपनी गाड़ी की चोरी।

  • आपकी गाड़ी की मरम्मत का खर्च।

यह क्यों जरूरी है?

भारत में सार्वजनिक स्थान पर चलने वाले वाहन के लिए Motor Vehicles Act, 1988 की धारा 146 के तहत Third-Party Insurance अनिवार्य है।

याद रखने वाली बात:

  • TP Insurance = दूसरे व्यक्ति की सुरक्षा।

  • Comprehensive Insurance = अपनी गाड़ी + Third-Party सुरक्षा।

उदाहरण: अगर आपके पास केवल TP Insurance है और आपकी बाइक गिरकर टूट जाती है, तो उसकी मरम्मत का खर्च आपको खुद देना होगा।

TP इंश्योरेंस कानून और पॉलिसी की शर्तों के अनुसार तीसरे पक्ष की मृत्यु या चोट और संपत्ति के नुकसान से जुड़ी तय कानूनी देयता कवर करता है। भारत में सार्वजनिक जगह पर वाहन चलाने के लिए यह न्यूनतम आवश्यक मोटर कवर है।

OD (Own-Damage) Policy

अगर आपके पास केवल Third-Party Insurance है, पहले से है तो आप OD (own damage) पालिसी को लेकर अपने वाहन की पालिसी को पूरा comperhensive Policy बना सकते हैं।

New बाइक या कार के साथ अगर कंपनी 5 साल का insurance देती है तो उसमे 5 साल का third party insurance होता है, first party का insurance केवल एक साल का ही होता है, बचे हुए 4 साल में आप हर साल OD policy को करा सकते हैं जिससे आपका वाहन पूरी तरह से कवर रहता है। 


महत्वपूर्ण जानकारी

OD Policy अकेले Third-Party Insurance का विकल्प नहीं है। भारत में वैध TP कवर भी जरूरी है। दोनों अलग-अलग कंपनियों से भी लिए जा सकते हैं

Third Party Policy + OD Policy = First Party (Comprehensive) Insurance

Zero Depreciation (Zero Dep.)

Zero Depreciation एक Add-on Cover है, जिसे आप Comprehensive या OD Insurance के साथ अतिरिक्त पैसे देकर खरीद सकते हैं।

इसमें दुर्घटना के बाद गाड़ी के पार्ट्स बदलने पर Depreciation (मूल्य में कमी) की कटौती से राहत मिलती है।

उदाहरण से समझिए

मान लीजिए आपकी कार का बंपर दुर्घटना में टूट गया और नया बंपर ₹10,000 का है।

  • Normal OD Policy: पार्ट्स पर Depreciation कटने के कारण आपको कुछ पैसा अपनी जेब से देना पड़ सकता है।

  • Zero Dep Cover: पात्र पार्ट्स पर Depreciation की कटौती नहीं होती।

हालाँकि Deductible और अन्य लागू कटौतियाँ फिर भी हो सकती हैं।

First Party और Zero Dep में अंतर

First Party / OD

Zero Dep

मुख्य बीमा कवर

अतिरिक्त Add-on

गाड़ी के नुकसान को कवर करता है

Depreciation की कटौती से राहत देता है

अलग से मुख्य पॉलिसी

OD के साथ लेना होता है

बिना Zero Dep भी मिल सकता है

OD Cover जरूरी है

Zero Dep कब ले सकते हैं?
  1. नई गाड़ी खरीदते समय।

  2. Comprehensive या OD Policy खरीदते समय।

  3. पॉलिसी Renewal के समय, अगर बीमा कंपनी इसकी अनुमति देती है।

क्या Zero Dep में सब कुछ फ्री होता है?

नहीं। इसमें सामान्य टूट-फूट, Mechanical Failure, नशे में ड्राइविंग जैसे नुकसान कवर नहीं होते। पॉलिसी की शर्तें लागू होती हैं।

याद रखें:

  • First Party / OD = अपनी गाड़ी के नुकसान का बीमा।

  • Zero Dep = क्लेम में पार्ट्स की Depreciation कटौती से सुरक्षा।

उदाहरण: OD आपकी गाड़ी की मरम्मत का खर्च कवर करता है, जबकि Zero Dep उस मरम्मत में पात्र पार्ट्स की Depreciation कटौती से बचाता है।

Terms & Conditions

नियम और शर्तें

  1. OnlineSociety इंश्योरेंस विकल्प देखने और खरीदने में सहायता करता है। बीमा अनुबंध आपके और पॉलिसी जारी करने वाली बीमा कंपनी के बीच होता है।
  2. OnlineSociety के माध्यम से बीमा कराना या जानकारी प्राप्त करने का अर्थ यह नहीं है कि OnlineSociety स्वयं बीमा पॉलिसी जारी करता है।
  3. बीमा अनुबंध ग्राहक और संबंधित बीमा कंपनी के बीच होता है। OnlineSociety इस बीमा अनुबंध का पक्षकार नहीं है।
  4. बीमा पॉलिसी का प्रीमियम, कवरेज, नियम, शर्तें और क्लेम का भुगतान संबंधित बीमा कंपनी द्वारा निर्धारित किया जाता है।

  5. पॉलिसी खरीदने से पहले ग्राहक को बीमा कंपनी के पॉलिसी दस्तावेज, कवरेज, Exclusions (अपवर्जन) और अन्य शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।

  6. ग्राहक द्वारा दी गई व्यक्तिगत जानकारी एवं दस्तावेज सही और पूर्ण होने चाहिए। गलत जानकारी के कारण पॉलिसी या क्लेम प्रभावित हो सकता है।

  7. पॉलिसी जारी करना, नवीनीकरण, बदलाव और क्लेम स्वीकृत या अस्वीकृत करना संबंधित बीमा कंपनी के अधिकार क्षेत्र में आता है।

  8. OnlineSociety किसी भी बीमा क्लेम की स्वीकृति या भुगतान की गारंटी नहीं देता है।

  9. बीमा प्रीमियम और पॉलिसी की उपलब्धता बीमा कंपनी के नियमों के अनुसार बदल सकती है।

  10. महत्वपूर्ण सूचना: बीमा खरीदने से पहले पॉलिसी की सभी शर्तों को समझें। किसी भी प्रकार की शंका होने उसे पहले जानकारी प्राप्त कर लें फिर ही आगे बढ़ें। 

Ready to Get Motor Insurance?

WhatsApp पर संपर्क करें। भुगतान और अंतिम कवर बीमाकर्ता की शर्तों के अनुसार होंगे।