आज कल सभी लोगो के फ़ोन में एक Message देखने के लिए मिल रहा है,”CSC/maandhan.in पर पंजीकरण करें। PM-SYM पेंशन रु 3,000।” CSC/maandhan.in पर पंजीकरण करें- “क्या आप ₹3,000 पेंशन के लिए योग्य हैं? यही जानेंगे की आज की इस ब्लॉग पोस्ट में। साथ ही जानेंगे की ये आपके लिए फायदेमंद या नहीं और आपको इसमें रजिस्ट्रेशन करना चाहिए या नहीं।
बात करे इस MSG की तो ये समझा सभी के फ़ोन में नहीं गया है, ये MSG केवल eShram कार्ड में रजिस्टर्ड लोगो के पास ही पहुंचा है, और इस मैसेज में Maandhan Yojana के बारे में बताया गया है। इस योजना के तहत रजिस्टर्ड व्यक्ति को 60 वर्ष पूरे होने के बाद 3,000 प्रति महीने की पेंशन मिलती है। लेकिन इसकी कुछ conditions है जो आगे आप इसी पोस्ट में जानेंगे।
ये भी पढ़ें: eShram Card में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें?
Maandhan Yojana क्या है?
मानधन योजना केंद्र सरकार की एक योजना है, ये योजना मुख्य रूप से असंगठित मजदूर/श्रमिको के लिए जारी की गयी है, जिसमे कोई भी कर्मकार जिसकी कमाई 15,000 रूपए से कम है वो इसमें रजिस्ट्रेशन कर सकता है।रजिस्ट्रेशन के बाद रजिस्टर व्यक्ति को प्रति माह एक छोटी से प्रीमियम का भुगतान करना होता है और उतनी की प्रीमियम का भुगतान केंद्र सरकार की तरफ से दिया जाता है। जिसका भुगतान रजिस्ट्रेशन से लेकर 60 वर्ष तक आपने खाते से लिया जायेगा और उसके बाद (60 वर्ष के बाद) आजीवन आपको 3,000 रूपए महीने की पेंशन का भुगतान किया जायेगा।
Maandhan Yojana की पात्रता
-
- लक्ष्य समूह: असंगठित कामगार जैसे रेहड़ी-पटरी वाले, रिक्शा चालक, घरेलू कामगार, निर्माण श्रमिक, मोची, धोबी आदि।
-
- आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष के बीच।
-
- आय सीमा: मासिक आय ₹15,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
-
- अपात्रता: जो कर्मचारी पहले से ही NPS, EPFO, या ESIC के सदस्य हैं, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।
मानधन योजना के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स
-
- ई-श्रम कार्ड
-
- आधार कार्ड
-
- आधार कार्ड में लिंक मोबाइल नंबर
-
- बैंक पासबुक
मानधन योजना में कितने रूपए की किश्त जाएगी?
अगर इस योजना में क़िस्त की बात करें तो वो आपके उम्र के हिसाब से जाएगी, जितनी काम उम्र पर आप रजिस्ट्रेशन करते हैं, उतनी ही काम आपकी क़िस्त जाएगी और lifetime के लिए वही क़िस्त आपकी जाती रहेगी। उम्र के हिसाब से क़िस्त का चार्ट नीचे दिया हुआ है।
मानधन योजना में रजिस्ट्रेशन प्रोसेस
Maandhan yojana में रजिस्ट्रेशन के लिए आपके पास 2 options है:-
-
- आप किसी भी नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर अपने डाक्यूमेंट्स को देकर इस योजना के तहत रेगिस्ट्रशन करवा सकते हैं।
-
- अगर आप CSC केंद्र पर नहीं जाना चाहते हैं तो आप खुद से भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं इसके लिए आप आगे बताये स्टेप्स को फॉलो करें:-
-
- सबसे पहले मानधन रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें
-
- वेबसाइट में self enrollment को सेलेक्ट करें।

-
- मोबाइल नंबर का वेरिफिकेशन करके लॉगिन करें।
-
- Service पर क्लिक करके Enrollment पर क्लिक करें।

-
- सभी जानकारी को भरते हुए Submit करें।
-
- फॉर्म में दिए सभी स्टेप्स को पूरा करें।

-
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म को प्रिंट करें और सिग्नेचर करके अपलोड करें।
-
- अपनी ऊपर से हिसाब से अपनी पहली क़िस्त का भुगतान करें।
-
- अपना मांधना योजना का कार्ड डाउनलोड करें।

इस तरह से आप maandhan.in पर पंजीकरण कर सकते हैं।
अब बात करते हैं, आवेदनकर्त्ता के 2 सबसे बड़े doubts की:-
अगर सरकार बदली और ये योजना बंद हो गयी तो?
ये सरकारी योजना है और इस तरह के सवाल मन में आना आम बात है। अभी ये योजना BJP सरकार में 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लांच की गयी है। लेकिन भविष्य में सरकार बदलती है तो ये योजना बंद हो सकती है या मर्ज हो सकती है या योजना के रूल्स भी बदल सकते हैं। इस case में क्या होगा।
ऐसे केस में 2 समाधान सरकार की तरफ से दिए जाते हैं:-
Case 1: Continue for existing users, New entry band– योजना नए लोगो के लिए बंद कर दी जाती है, लेकिन जो पुराने रजिस्टर लोग है उन्हें इस योजना का लाभ मिलता रहेगा।
Case 3: Refund / shift– पैसे या तो रिफंड मिलेंगे या फिर किसी दूसरी सामान स्कीम में shift कर दिए जायेंगे।
Real Examples
1. Swavalamban Yojana → replace ho gayi– 2010 में शुरू हुयी थी, (unorganized workers ke liye) बाद में गवर्नमेंट बदली तो इस योजना को बदल कर Atal Pension Yojana के नाम से लॉच किया गया।
पुराने लोगो का क्या हुआ?– सभी को नयी पेंशन योजना में शिफ्ट कर दिया गया, अब यह नई अटल पेंशन योजना के रूप में असंगठित क्षेत्र के कामगारों को 60 वर्ष की आयु के बाद ₹1,000 से ₹5,000 प्रति माह पेंशन प्रदान करती है।। इसके अतिरिक्त, विभिन्न राज्य सरकारें (जैसे बिहार, हिमाचल, गुजरात) अपने स्तर पर महिला/युवाओं के लिए ‘महिला/मुख्यमंत्री स्वावलंबन’ नाम से उद्यमिता योजनाएं चला रही हैं।
2. Rajiv Gandhi Equity Savings Scheme → quietly band– जो 2012-13 में छोटे निवेशकों के लिए शुरू की गई थी, उम्मीद के मुताबिक छोटे निवेशक इस योजना से नहीं जुड़े तो 2017 के केंद्रीय बजट में प्रस्ताव के बाद 1 अप्रैल 2017 से चरणबद्ध तरीके से बंद कर दी गई थी।
पुराने लोगो का क्या हुआ?– 2017-18 से ही नए नामांकन बंद हो गए थे। लेकिन जिन लोगों ने 2017 से पहले निवेश किया था, वे अपने निवेश को 3 साल की लॉक-इन अवधि के बाद बेच सकते थे।
इस योजना में पैसा डालने से कितने दिनों में रिकवर हो जायेगा।
बिना ब्याज के:
अगर आपका भी यही सवाल है कि इस योजना में पैसे डालने से हमारे पैसे कितने दिन में बापस मिल जायेंगे तो चलिए इसे आसान भाषा मेंसमझते हैं।
मान लीजिये अगर आप इस योजना में 18 वर्ष की उम्र में रजिस्ट्रेशन करते हैं तो आपकी मासिक किश्त 55 रूपए होगी और इस हिसाब से आप 60 साल की उम्र तक 27,720 की कुल राशि जमा करेंगे और इसके बाद आपको 3,000 की मासिक पेंशन मिलेगी जिसे रिकवर होने में मात्र 1 साल का भी समय नहीं लगेगा।
ब्याज के साथ:
अगर आपने 18 वर्ष में उम्र में इस योजना में रजिस्ट्रेशन न करके 55 महीने की SIP शुरू की होती और आपको मार्केट से 12% वार्षिक का ब्याज मिला तो 60 वर्ष की उम्र में आपके SIP की टोटल वैल्यू 8,23,081 रूपए होगी, जिसे 3,000 मासिक किश्त से रिकवर होने में 23 वर्ष का समय लगेगा।
बाकी इस कैलकुलेशन के ऊपर हमने एक excel sheet बनायीं है, जिसे डाउनलोड करके आप पूरी डाटा को आसानी से समझ सकते हैं।
Conclusion
अगर आप एक देहाड़ी मजदूर है तो CSC/maandhan.in पर पंजीकरण करके PM-SYM रु 3,000 पेंशन का लाभ उठा सकते हैं, लेकिन अगर आप को SIP की basic knowledge भी होती है तो आपके ही SIP सबसे बेहतर ऑप्शन है।
FAQ
1. “CSC/maandhan.in पर पंजीकरण करें। PM-SYM पेंशन रु 3,000।” मैसेज क्यों आ रहा है?
ये मैसेज ई-श्रम कार्ड में रजिस्टर सभी लोगो के पास जा रहा है और इसमें मानधन पंजीकरण के लिए बोला जा रहा है, लेकिन ये रजिस्ट्रेशन अनिवार्य नहीं है।
2. क्या eShram कार्ड में 3,000 रूपए मिल रहे हैं?
नहीं, ई-श्रम कार्ड में कोई सीधा पैसा नहीं आ रहा है, इसके लिए पहले आपको मानधन पहले रजिस्ट्रेशन करके क़िस्त का भुगतान करना होगा।
3. अगर कल के लिए सरकार बदल गयी तो maandhan योजना के पैसे का क्या होगा?
अगर सरकार किसी भी पुरानी योजना को बंद करती है तो पुराने जितने भी पंजीकृत उपभोक्ता होते हैं, उन्हें कवर दिया जाता है, इसके पिछले उदाहरण को आप ऊपर ब्लॉग में पढ़ सकते हैं।
#onlinesociety #maandhanyojana #cscmaandhan #maandhan #govtschemes



