New PAN Card Rules 01 April 2026: घर बैठे PAN कार्ड कैसे बनाएं

arrow_1.png

अगर आप नया PAN कार्ड बनवाना चाहते हैं और आपको लग रहा है कि प्रक्रिया मुश्किल है—तो ये आपकी गलतफहमी है।
सरकार ने PAN कार्ड बनाने की प्रक्रिया को पहले से काफी आसान कर दिया है। अब आप घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से ही PAN कार्ड बना सकते हैं।

इस पोस्ट में आपको नए नियमों (New Rules 2026) के अनुसार पूरी प्रक्रिया को जानेंगे साथ ही क्या- क्या नए डाक्यूमेंट्स को बढ़ाया गया है पैन कार्ड वो भी जानेंगे। 

PAN (Permanent Account Number) एक 10-digit अल्फान्यूमेरिक नंबर होता है जो Income Tax Department द्वारा जारी किया जाता है।

👉 इसका इस्तेमाल फाइनेंस से सम्बंधित कई जगह पर पड़ती है:

  • बैंक अकाउंट खोलने में
  • ITR भरने में
  • ₹50,000 से ज्यादा ट्रांजेक्शन में
  • निवेश (Mutual Funds, शेयर बाजार) में
  • किसी भी प्रोडक्ट को फाइनेंस करने में 
  • लोन लेने में। 

🆕 New PAN Card Rules 01 April 2026 (नए नियम क्या हैं?

01 अप्रैल 2026 के बाद पैन कार्ड बनवाने को लेकर कुछ डाक्यूमेंट्स में बदलाव किया गया है। 

सबसे पहले आप ये जान लीजिये पैनकार्ड बनवाने में आपको कौन से प्रूफ देने होते हैं। 

पैनकार्ड को बनवाने में आपको 3 तरह के प्रूफ (प्रमाण) देने होते हैं👇

  1. Proof of Identity (पहचान के प्रमाण के लिए)
  2. Proof of Address (आपके पते के प्रमाण के लिए)
  3. Proof of Date of Birth (जन्म तिथि के प्रमाण के लिए)

1 अप्रैल 2026 से पहले आप सभी तरह के प्रूफ में केवल आधार कार्ड को ही लगा सकते थे।

लेकिन ⚖️ New Pan Card Rules 2026 के बाद अब आप आधार को जन्मतिथि के प्रूफ में नहीं लगा सकते हैं। इसके लिए आपको अलग से डॉक्यूमेंट देंगे होंगे। नए डाक्यूमेंट्स की लिस्ट नीचे दी गयी है👇

👉Proof of Indentity
  • Aadhar Card
👉Proof of Address
  • Aadhar Card
👉Proof of Date of Birth
  • Birth Certificate
  • High Marksheet/Certificate
  • Voter ID Card
  • Driving Licence 
  • Marriage Certificate
  • Passport
  • Affidavit sworn before a magistrate stating the date of birth
  • Photo Indentity Card Issued by Central Governement or State Government
  • Central Government Health Scheme Card

✅️PAN Card बनाने के लिए जरूरी Documents

01 अप्रैल 2026 के बाद आपको पैन कार्ड बनाने के लिए आपको ये जरुरी डाक्यूमेंट्स देने होंगे 👇

  • Aadhar Card
  • Proof of DOB (जो ऊपर दिए गए हैं उनमे से कोई एक)
  • Aadhar Card me link mobile No.
  • Email ID
  • Latest Photo
  • Signature

💻 Online PAN Card Apply करने की पूरी प्रक्रिया

  • सबसे पहले दिए हुए लिंक पर क्लिक करके NSDL Pan Card की official वेबसाइट के लिए ओपन करें। 
  • वेबसाइट खुलने के बाद ऊपर इमेज में दिखाए गए तरीके से सभी जानकारी को भरें। 
  • सभी जानकारी को भरने के बाद सबमिट करें। 
  • आपके सामने एक Token No. आ जायेगा जिसका स्क्रीनशॉट save करे, कही भी एप्लीकेशन में समस्या आने पर इसी टोकन नंबर से अपने एप्लीकेशन को जारी कर सकते हैं। 
  • आवेदन में मांगी गयी सभी जानकारी को स्टेप दर स्टेप सही से बी बी भरे और आगे बढ़ें। 
  • आखिरी स्टेप में सभी सेलेक्ट किये हुए डाक्यूमेंट्स को अपलोड करें। 
  • सभी जानकारी को चेक करते हुए फॉर्म को फाइनल सबमिट करें। 
  • आवेदन की फीस का भुगतान करें। 
  • फीस भुगतान के बाद आधार का authentication करें। 
  • आधार otp के माध्यम से eKyc करे और फॉर्म को फाइनल सबमिट करें। 
  • आपके आवेदन की प्रोसेस पूरी हो चुकी है। 

⚡ Instant e-PAN कैसे बनाएं (Free Method)

  • Income Tax की वेबसाइट पर जाएं। 
  • “Instant e-PAN” पर क्लिक करें। 
  • Aadhaar नंबर डालें
  • OTP verify करके सबमिट करें।
  • 1-2 घंटे का इंतज़ार करें। 
  • दोबारा से “Instant e-PAN” पर क्लिक करके,
    Check Status/ Download e-PAN पर क्लिक करें। 
  • आधार कार्ड otp से लॉगिन करें। 
  • PAN तुरंत download हो जाएगा। 
Instant e-PAN kaise banaye

❌Common Mistakes (जो लोग करते हैं)

    • Instant ePan बनवाना- Instant ePan में आपका नाम और जन्मतिथि ही आती है, आपके पिता का नाम और सिग्नेचर नहीं होते हैं जो कि आपको बाद में करेक्शन करवाना पड़ सकता है। 
    • गलत Email डालना- इससे आपका पैनकार्ड तो बन जायेगा, लेकिन पैन कार्ड की eCopy आपको नहीं मिल पायेगी और भविष्य में कभी भी अगर आप पैनकार्ड को डाउनलोड करते हैं तो आप नहीं कर पाएंगे, क्योकि पैनकार्ड डाउनलोड हो कर email पर ही प्राप्त होता है। 
    • Father Name गलत भरना- इससे आपका पैनकार्ड गलत father name के साथ ही बन जायेगा, क्योकि पैनकार्ड बनवाते समय पिता के नाम का वेरिफिकेशन नहीं किया जाता है, लेकिन अगर आप बाद में करेक्शन कराएँगे तो आपको कई डाक्यूमेंट्स देने पड़ सकते हैं।  
    • Multiple PAN बनवाना- आप जीवन में केवल एक ही पैनकार्ड बनवा सकते है, अगर आप दूसरे पैनकार्ड के लिए आवेदन कर देते हैं तो आपका पैनकार्ड एप्लीकेशन रिजेक्ट हो जायेगा। 

      पैन कार्ड में Most Common गलतिया जो लोग अक्सर कर देते हैं 👇\

FAQ❓

Q1- PAN card कैसे बनाएं 2026?

PAN card बनाने के लिए आप official website पर जाकर online apply कर सकते हैं। Aadhaar OTP verification के बाद आपका PAN generate हो जाता है। पूरी प्रोसेस के लिए ऊपर ब्लॉग पोस्ट को पढ़ें। 

Q2- क्या PAN card free में बन सकता है?

हाँ, अगर आप Instant e-PAN service का उपयोग करते हैं तो यह बिल्कुल free होता है। Physical PAN card के लिए ₹107 fee लगती है।

Q3- PAN card बनने में कितना time लगता है?

  • Instant e-PAN: 1–2 घंटे
  • e-Pan with Sign. & Latest Photo: 3-4 दिन 
  • Physical PAN: 10–15 दिन

Q4- PAN card के लिए कौन से documents चाहिए?

आपको Aadhaar card और Aadhaar से linked mobile number और जन्मतिथि के लिए डॉक्यूमेंट चाहिए। detailed डाक्यूमेंट्स लिस्ट को ऊपर देखें। 

Q5- क्या mobile से PAN card बना सकते हैं?

हाँ, आप अपने mobile phone से ही PAN card के लिए apply कर सकते हैं, किसी computer की जरूरत नहीं होती।

Q6- क्या PAN card को Aadhaar से link करना जरूरी है?

हाँ, नए rules के अनुसार Aadhaar linking mandatory है। लेकिन नया पैनकार्ड आधार कार्ड से लिंक होकर ही बनता है। 

Q7- अगर PAN card reject हो जाए तो क्या करें?

पैनकार्ड के स्टेटस से और ईमेल में प्राप्त विवरण से rejection के कारणों को पता करें और उसे ठीक करके दोबारा से ऑनलाइन करे। 

Q8- अगर PAN card reject हो जाए तो क्या करें?

नहीं, एक व्यक्ति के पास केवल एक PAN card होना चाहिए। Duplicate PAN होने पर penalty लग सकती है।

Q9- Instant e-PAN क्या होता है?

यह एक digital PAN card होता है जो तुरंत generate हो जाता है और आप इसे PDF format में download कर सकते हैं।

Q10- क्या Instant e-Pan valid होता है?

हाँ, ये पैनकार्ड income tax विभाग की तरफ से जारी किया जाता है जो पूरी तरह से मान्य होता है। 

#PANCard #PANCardApply #instantpancard #pancardnewrules

Facebook
Twitter
Email
Print

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsletter

Follow to get update information, news and free insight.

Latest Post

New PAN Card Rules 01 April 2026: घर बैठे PAN कार्ड कैसे बनाएं

अगर आप नया PAN कार्ड बनवाना चाहते हैं और आपको लग रहा है कि प्रक्रिया मुश्किल है—तो ये आपकी गलतफहमी है।सरकार ने PAN कार्ड बनाने की प्रक्रिया को पहले से काफी आसान कर दिया है। अब आप घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से ही PAN कार्ड बना सकते हैं। इस

Read More »
pm maandhan yojana
CSC/maandhan.in पर पंजीकरण करें- “क्या आप ₹3,000 पेंशन के लिए योग्य हैं?”

आज कल सभी लोगो के फ़ोन में एक Message देखने के लिए मिल रहा है,”CSC/maandhan.in पर पंजीकरण करें। PM-SYM पेंशन रु 3,000।” CSC/maandhan.in पर पंजीकरण करें- “क्या आप ₹3,000 पेंशन के लिए योग्य हैं? यही जानेंगे की आज की इस ब्लॉग पोस्ट में। साथ ही जानेंगे की ये आपके लिए

Read More »
family id up
Family ID UP- उत्तर प्रदेश की फैमिली आईडी अब ऐसे बनेगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने नागरिकों की सभी योजनाओं को एक जगह जोड़ने के लिए “Parivar ID (Family ID)” योजना शुरू की है। इस Family ID के जरिए हर परिवार को एक unique 12-digit ID नंबर दिया जाता है, जिससे सरकार को परिवार की पहचान और उसकी पात्रता (eligibility) समझने में

Read More »
eShram Number update
ई-श्रम कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे बदलें || eShram Number update

ई-श्रम कार्ड जो आज कल लगभग सभी श्रमिकों के बन चुके हैं। ऐसे में अगर आप अपने eshram को डाउनलोड करना चाहते हैं या फिर अपने eShram कुछ अपडेट करना चाहते हैं तो आपको eshram कार्ड में रजिस्टर नंबर से otp के लिए वेरीफाई करना होता है। ऐसे में अगर

Read More »
UP scholarship OTR Registration कैसे करें- सभी छात्रों के लिए जरुरी

अगर आप 9th या उससे ऊपर किसी भी क्लास में पढ़ते हैं और स्कालरशिप के लिए आवेदन करते हैं या इसी साल करने वाले हैं तो इस साल आपको UP Sholarship OTR Registration करना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना OTR Registration के आप किसी भी तरह का स्कालरशिप का

Read More »