MJPRU ADMISSION 2025 || रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी में प्रवेश लेने की पूरी प्रोसेस

arrow_1.png
MJPRU ADMISSION 2025

अगर आपने इस साल 12th पास किया है और आप MJPRU कैंपस या MJPRU यूनिवर्सिटी से सम्बद्ध किसी भी कॉलेज में Admission लेना चाहते हैं तो उसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस पोस्ट में आपको MJPRU ADMISSION 2025 से सम्बंधित सभी जानकारी मिल जाएगी।

MJPRU ADMISSION 2025

Rohilkhand University Bareilly में एडमिशन लेने के लिए आपको सबसे पहले यूनिवर्सिटी के लिए आवेदन फॉर्म भरने की जरुरत पड़ेगी। यूनिवर्सिटी का फॉर्म आपको ऑनलाइन करके, आवेदन की फीस का भुगतान करना होगा उसके बाद आप जिस भी कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं उमसे आपको फॉर्म को सबमिट करना होगा। एडमिशन फ्लो को आप नीचे और अच्छे से समझ पाएंगे। पहले जरुरी डाक्यूमेंट्स और ऑनलाइन की प्रोसेस को जान लेते हैं।

TopicMJPRU ADMISSION 2025
Total Seats1.25 Lakh
Registration Fee150/-
Official WebsiteClick here
Online RegistrationClick here
Last Date10 June 2025

Important Documents for MJPRU Admission

ऑनलाइन से लेकर कॉलेज में फॉर्म को सबमिट करने तक आपको नीचे लिखे हुए डाक्यूमेंट्स की जरुरत पड़ेगी:-

  • हाई-स्कूल मार्कशीट
  • इंटरमीडिएट मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मूलनिवास प्रमाण पत्र
  • फोटो & हस्ताक्षर
  • मोबाइल & ईमेल

ये भी पढ़ें: पैन कार्ड का PVC कार्ड दूसरे पते पर कैसे मंगाये

Form Online for MJPRU Admission

MJPRU एडमिशन के लिए आपको सबसे पहले यूनिवर्सिटी के फॉर्म के लिए ऑनलाइन करना होगा। ऑनलाइन की प्रोसेस के लिए आप आगे बताये स्टेप्स को फॉलो करें:-

  • सबसे पहले आपको दिए हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर क्लिक करना है।
  • वेबसाइट खुलने के बाद आपको New Registration पर क्लिक करना है।
  • रजिस्ट्रेशन में स्टूडेंट्स का नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर को दर्ज करके सबमिट करना है।
  • सबमिट के बाद मोबाइल पर आयी हुयी otp को दर्ज करके सबमिट करना है।
  • अब आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा जिसे आपको नोट करके रख लेना है।
  • अब Login पर क्लिक करके Registration No. और Password को दर्ज करके लॉगिन कर लेना है।
  • लॉगिन होने के बाद आपको सबसे पहले प्रोफाइल को पूरा करना है।
  • Complete Profile पर क्लिक करना देना है।
  • सबसे पहले आपको personal details को भरना होगा, सभी जानकारी को 10th और 12th की मार्कशीट के हिसाब से ही भरना है।
  • Personal details को भरने के बाद Submit & Next पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको other details भरनी होगी जिसमे आप quota और Language से सम्बंधित जानकारी को सेलेक्ट करेंगे।
  • other details को भरने के बाद Submit & Next पर क्लिक कर देना है।
  • अब सभी जरुरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा जिसमे आप फोटो, सिग्नेचर, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र और आधार कार्ड को अपलोड करेंगे।
  • Documents को अपलोड करने के बाद Preview पर क्लिक करना है।
  • Preview में आपको आवेदन की सभी जानकारी को ध्यान से चेक कर लेना है। कुछ भी जानकारी गलत होने पर आप उसे Edit पर क्लिक करके ठीक कर सकते हैं।
  • सभी जानकारी ठीक होने पर आपको अपने आवेदन को फाइनल सबमिट कर देना है।
  • अब आपको आवेदन की 150 की फीस का भुगतान करना होगा।
  • फीस का भुगतान होने के बाद आपको दोबारा से लॉगिन करके अपने आवेदन का प्रिंट निकाल लेना है।
MJPRU ADMISSION

Admission Flow (Process)

आवेदन करने के बाद आपको ये जान लेना बहुत जरुरी है इस फॉर्म को ऑनलाइन करने के बाद कॉलेज में एडमिशन की क्या प्रोसेस रहेगी और आपको एडमिशन लेने के लिए क्या-क्या करना होगा।

MJPRU Admission के लिए आपको सबसे पहले तो यूनिवर्सिटी के लिए आवेदन करना है जो की हम इस पोस्ट में पहले से ही जान चुके हैं। यूनिवर्सिटी का फॉर्म भरने के बाद आप जिस भी कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं उस कॉलेज का फॉर्म भरना होगा। अब उस कॉलेज के फॉर्म ऑनलाइन भी हो सकते हैं या फिर ऑफलाइन भी हो सकते हैं, जैसा भी होता है आपको उस कॉलेज के फॉर्म को भरना होगा और उस फॉर्म के साथ में यूनिवर्सिटी का फॉर्म जोड़ कर सभी डाक्यूमेंट्स के साथ उस कॉलेज में जमा कर देना है। आप एक से अधिक कॉलेज में भी फॉर्म के लिए आवेदन कर सकते हैं हर कॉलेज का अलग फॉर्म भरके लेकिन यूनिवर्सिटी का फॉर्म सभी के लिए कॉमन एक ही रहेगा।

कॉलेज में फॉर्म को जमा करने के बाद आपको मेरिट लिस्ट का इंतज़ार करना है। हर कॉलेज की मेरिट लिस्ट अलग-अलग कॉलेज में या फिर कॉलेज की वेबसाइट पर प्रसारित की जाएगी। आपका जिस भी कॉलेज की मेरिट लिस्ट में नाम आ जाता है आप उस कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं। एक से अधिक कॉलेज की मेरिट लिस्ट में नाम आने पर आप किसी भी एक कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं।

आशा करते हैं पोस्ट में बताई हुयी सभी जानकारी आपको समझ में आ गयी होगी। अन्य किसी भी जानकारी के लिए आप नीचे कमेंट कर सकते हैं। अगर आप यूनिवर्सिटी के फॉर्म की प्रोसेस को और अच्छे से समझना है तो आप हमारी यूट्यूब वीडियो को देख सकते हैं।

Facebook
Twitter
Email
Print

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsletter

Follow to get update information, news and free insight.

Latest Post

New PAN Card Rules 01 April 2026: घर बैठे PAN कार्ड कैसे बनाएं

अगर आप नया PAN कार्ड बनवाना चाहते हैं और आपको लग रहा है कि प्रक्रिया मुश्किल है—तो ये आपकी गलतफहमी है।सरकार ने PAN कार्ड बनाने की प्रक्रिया को पहले से काफी आसान कर दिया है। अब आप घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से ही PAN कार्ड बना सकते हैं। इस

Read More »
pm maandhan yojana
CSC/maandhan.in पर पंजीकरण करें- “क्या आप ₹3,000 पेंशन के लिए योग्य हैं?”

आज कल सभी लोगो के फ़ोन में एक Message देखने के लिए मिल रहा है,”CSC/maandhan.in पर पंजीकरण करें। PM-SYM पेंशन रु 3,000।” CSC/maandhan.in पर पंजीकरण करें- “क्या आप ₹3,000 पेंशन के लिए योग्य हैं? यही जानेंगे की आज की इस ब्लॉग पोस्ट में। साथ ही जानेंगे की ये आपके लिए

Read More »
family id up
Family ID UP- उत्तर प्रदेश की फैमिली आईडी अब ऐसे बनेगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने नागरिकों की सभी योजनाओं को एक जगह जोड़ने के लिए “Parivar ID (Family ID)” योजना शुरू की है। इस Family ID के जरिए हर परिवार को एक unique 12-digit ID नंबर दिया जाता है, जिससे सरकार को परिवार की पहचान और उसकी पात्रता (eligibility) समझने में

Read More »
eShram Number update
ई-श्रम कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे बदलें || eShram Number update

ई-श्रम कार्ड जो आज कल लगभग सभी श्रमिकों के बन चुके हैं। ऐसे में अगर आप अपने eshram को डाउनलोड करना चाहते हैं या फिर अपने eShram कुछ अपडेट करना चाहते हैं तो आपको eshram कार्ड में रजिस्टर नंबर से otp के लिए वेरीफाई करना होता है। ऐसे में अगर

Read More »
UP scholarship OTR Registration कैसे करें- सभी छात्रों के लिए जरुरी

अगर आप 9th या उससे ऊपर किसी भी क्लास में पढ़ते हैं और स्कालरशिप के लिए आवेदन करते हैं या इसी साल करने वाले हैं तो इस साल आपको UP Sholarship OTR Registration करना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना OTR Registration के आप किसी भी तरह का स्कालरशिप का

Read More »